Tips to Clean Artificial Jewelry : नकली गहने यानी आर्टिफिशियल ज्वेलरी का क्रेज आजकल सोने चांदी के गहनों से कहीं ज्यादा देखने को मिलता है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी देखने में स्टाइलिश और खूबसूरत लगने के साथ-साथ पॉकेट फ्रेंडली भी होती है, इसीलिए आजकल मार्केट में हर तरह की आर्टिफिशियल ज्वेलरी आसानी से मिल जाती है। नकली गहने देखने में जितने खूबसूरत और फैशनेबल लगते हैं, असल में इन्हें मेंटेन करके रखना और लंबे समय तक नए जैसा बनाए रखना काफी मुश्किल होता है।
इसीलिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में नकली गहनों को घर पर आसानी से क्लीन करने की कुछ बेहद आसान ट्रिक्स लेकर आए हैं, आइए जानते हैं कैसे आप अपनी ज्वेलरी को लंबे समय तक नया और चमकदार बनाए रख सकती हैं।
अधिकतर आर्टिफिशियल ज्वेलरी काफी अलग-अलग और बारीक डिजाइन में देखने को मिलती है। जिसके कारण उसमें मैल और धूल-मिट्टी जल्दी ही जम जाती है और कुछ ही समय के इस्तेमाल से ज्वेलरी पुरानी और भद्दी दिखने लगती है। ज्वेलरी एक्सपर्ट्स की माने तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी खासकर पानी, हवा और पसीने के संपर्क में आने से भी जल्दी खराब हो सकती है।
आइए जानते हैं, किन घरेलू नुस्खों और आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप नकली गहने साफ कर सकते हैं।
नकली गहनों को चुटकियों में चमकाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

नमक और बेकिंग सोडा
- बेकिंग सोडा और नमक का इस्तेमाल मैल हटाने के लिए कई तरीके से क्लींजर के रूप में किया जाता है। इस ट्रिक को इस्तेमाल कर ज्वेलरी से धूल मिट्टी और गंदगी निकालना काफी आसान हो जाता है। सबसे पहले एक बर्तन में एक कप गर्म पानी डालकर एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और नमक मिक्स कर लें।
- गर्म पानी, बेकिंग सोडा और नमक के मिक्सचर को तैयार कर ज्वेलरी को एल्युमिनियम फॉयल पर रखकर कुछ समय के लिए सॉल्यूशन में छोड़ दें। कुछ देर बाद ज्वेलरी को पानी से बाहर निकालकर ब्रश से साफ कर लें और सूती कपड़े से सुखा लें।
पानी और व्हाइट वेनेगर
- व्हाइट विनेगर और पानी का इस्तेमाल आर्टिफिशियल ज्वेलरी करने के लिए एकदम सुरक्षित माना जाता है इससे ज्वेलरी आसानी से साफ हो जाती है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी और व्हाइट विनेगर की बराबर मात्रा लेनी है और उसे अच्छे से मिक्स कर लेना है।
- पानी और विनेगर के तैयार किए हुए घोल में ज्वेलरी को लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और कुछ समय बाद ब्रश की मदद से ज्वेलरी को साफ कर लें।
- स्टोन वाली ज्वेलरी को व्हाइट विनेगर से साफ करते समय सॉल्यूशन में डुबाने की अवधी को कुछ कम रखें।
माइल्ड शैम्पू
- आर्टिफिशियल ज्वेलरी खासकर नगों और मोतियों वाले गहने साफ करने थोड़े मुश्किल होते हैं। क्योंकि उन्हें साफ करते समय अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। इस तरह के गहनों को साफ करने के लिए माइल्ड शैम्पू सबसे अच्छा ऑप्शन होता है।
- माइल्ड शैम्पू या कोई भी बेबी शैम्पू लेकर उसे एक कटोरी पानी में डालकर अच्छी तरह घोल लें।गहनों को कुछ समय के लिए पानी और शैम्पू के घोल में डुबाकर एक टूथब्रश की मदद से साफ कर लें।
- गहनों को साफ करने के बाद ठंडे पानी से धोकर माइक्रोफाइबर कपड़े और साफ तोलिए से सुखा लें।
बियर

- जी हां, नकली गहनों और पीतल या चांदी के गहनों पर लगे दाग और जमा गंदगी को बियर की मदद से साफ किया जा सकता है।
- गहनों को बियर से साफ करने के लिए एक सूती कपड़े पर कुछ बूंदें बियर की डालें और उससे गहनों को हल्के हाथ से स्क्रब करें। ख्याल रखें आपको स्क्रब केवल मैल और गंदगी वाले स्थान पर ही करना है।
- ज्वेलरी को अच्छे से क्लीन करने के बाद उसे साफ कपड़े से साफ कर नमी वाले स्थान में स्टोर ना करें।
क्लब सोडा
- यूं तो क्लब सोडा अधिकतर माणिक, पन्ने और नीलम से बने गहनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्लब सोडा का इस्तेमाल सही तरीके से करने पर ये आर्टिफिशियल ज्वेलरी को भी नए जैसा चमका सकता है।
- आपको केवल एक बर्तन में क्लब सोडा लेकर गहनों को उसमें लगभग एक घंटे के लिए डुबाकर छोड़ दें। थोड़े थोड़े समय बाद मैल और दाग चेक करते रहें।
- एक घंटे बाद गहनों को ठंडे पानी से साफ करें और सुखाकर स्टोर कर लें।
यह भी देखे-कृति सेनन की तरह ब्लाउज पहनकर दिखें स्टनिंग: Kriti Sanon Blouse Design
अमोनिया घोल
- पसीने, मेकअप और क्रीम आदि के संपर्क में रहने से आर्टिफिशियल ज्वेलरी पर मैल जमने लगता है, जिसे अमोनिया की मदद से क्लीन किया जा सकता है।
- नकली गहनों को साफ करने के लिए एक कप गर्म पानी में एक से दो चम्मच अमोनिया घोल डालकर अच्छे से मिक्स करलें और इस घोल में गहनों को 10 मिनट के लिए डूबा कर छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद गहनों को अमोनिया घोल से निकलकर ब्रश से साफ करें और एक बार वापस इसी प्रोसेस को दोहराएं।
- ज्वेलरी को दोबारा अमोनिया घोल में डुबाने के बाद वापस एक सॉल्यूशन तैयार करें जिसमें एक कप गर्म पानी में 1 चम्मच अमोनिया घोल और 2 चम्मच बेबी शैम्पू डालकर वापस ज्वेलरी को 10 मिनट के लिए भिगो दें और ठंडे पानी से साफ करके तोलिए से सुखा लें।
रबिंग एल्कोहल

- रबिंग एल्कोहल नकली गहनों से सारी गंदगी निकालकर उन्हें नई जैसी चमक देने के लिए काफी कारगर मानी जाती है। नगों और अलग अलग धातुओं से बनी आर्टिफिशियल ज्वेलरी में शराब रगड़ने से चमक आ जाती है।
- आर्टिफिशियल ज्वेलरी को साफ करने के लिए एक बर्तन में रबिंग एल्कोहल लेकर उसमें सारी ज्वेलरी 15 से 20 मिनट के लिए डुबाकर छोड़ दें। गहनों को सॉल्यूशन में डुबाते समय ख्याल रखें की वे अच्छे से डूबे हों।
- कुछ समय बाद आप सॉल्यूशन में बुलबुले उठते देखेंगे तभी आपको ज्वेलरी निकालकर उसे ब्रश की मदद से साफ कर लेना है और ठंडे पानी से साफ कर लेना है।
ज्वेलरी पॉलिश
- आर्टिफिशियल ज्वेलरी को क्लीन करने के लिए काफी सारी आसान होम रेमेडीज उपलब्ध हैं। लेकिन अगर सभी रेमेडीज के बाद भी ज्वेलरी बुरी तरह क्लीन नही हुई है, तो आप ज्वेलरी पॉलिश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ज्वेलरी पॉलिश से गहनों को साफ करने के लिए आपको एक बर्तन में ज्वेलरी पॉलिश का सॉल्यूशन तैयार करना है और ज्वेलरी को उस में डूबा देना है। ऐसा करने से आसानी से आपकी ज्वेलरी साफ हो जाएगी।
