Overview: जनवरी में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये French Nail Ideas
French Nail Ideas for January: नए साल की शुरुआत सभी नई चीजों के साथ होनी चाहिए। अब चाहे बात नई चीजों की हो या ब्यूटी की, सभी चीजों में बदलाव आना ही चाहिए। यह कुछ नया करने का सबसे अच्छा समय है, चाहे वह कोई हुनर सीखना हो या नए लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना हो। यह आपके पसंदीदा स्टाइल को थोड़ा नया रूप देने का भी एक बढ़िया मौका है। आप अपने नेल्स को भी नया लुक दे सकते हैं। फ्रेंच मैनीक्योर हमेशा से ही क्लासिक है। इसके कई स्टाइल और डिजाइन्स आप जनवरी के इस खास महीने में ट्राई कर सकती हैं। ये आपके नाखूनों को खूबसूरत लुक देंगे। आइए देखें फ्रेंच नेल्स के शानदार लेटेस्ट डिजाइन्स...
French Nail Ideas: नए साल की शुरुआत सभी नई चीजों के साथ होनी चाहिए। अब चाहे बात नई चीजों की हो या ब्यूटी की, सभी चीजों में बदलाव आना ही चाहिए। यह कुछ नया करने का सबसे अच्छा समय है, चाहे वह कोई हुनर सीखना हो या नए लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना हो। यह आपके पसंदीदा स्टाइल को थोड़ा नया रूप देने का भी एक बढ़िया मौका है।
आप अपने नेल्स को भी नया लुक दे सकते हैं। फ्रेंच मैनीक्योर हमेशा से ही क्लासिक है। इसके कई स्टाइल और डिजाइन्स आप जनवरी के इस खास महीने में ट्राई कर सकती हैं। ये आपके नाखूनों को खूबसूरत लुक देंगे। आइए देखें फ्रेंच नेल्स के शानदार लेटेस्ट डिजाइन्स…
स्क्वेर्ड फ्रेंच टिप्स
भले ही यह नया साल हो, लेकिन क्लासिक फ्रेंच सेट हमें याद दिलाता है कि कुछ पुरानी आदतों में कोई बुराई नहीं है। ये डिजाइन पुराना होने के बाद भी हमेशा से ट्रेंड का हिस्सा रहा है। अगर आप एक सुपर एलिगेंट लुक चाहते हैं या फिर अपने नाखूनों को एक्सटेंशन से ब्रेक देना चाहते हैं, तो आपके लिए ये शॉर्ट लेंथ एकदम सही है।
आइसी ब्लू टिप्स
एक कंफर्टेबल हल्के नीले रंग की मैनीक्योर के साथ आप अपने मन को शांति दे सकते हैं। यदि आप सभी फ्रेंच टिप्स नहीं चाहते हैं तो आपके लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। इसके साथ आपका हर आउटफिट कमाल का लगेगा।
कैवियार क्रिस्टल टिप्स
ये कैवियार क्रिस्टल पर्ल्स बहुत ही आकर्षक हैं, जो नए साल की सर्दियों की शादी या जन्मदिन के जश्न के लिए एकदम सही सेट बनाते हैं। मिनीमल मोती और मल्टीकलर मोती इस चमकदार लुक को और भी शानदार बना रहे हैं। इसके साथ आप अपने स्पेशल डेज को और भी स्पेशल बना सकते हैं।
पर्ली स्टिलेट्टो टिप्स
अगर आप शादी में जाने वाली हैं, तो आपके लिए पर्ली स्टिलेट्टो टिप्स नेल परफेक्ट रहेंगे। इन स्टिलेटो फ्रेंच टिप्स के साथ आप खूबसूरत फोटोशूट भी करवा सकते हैं। अगर आप खुद एक दुल्हन बनने वाली हैं, तो ये आपके लिए भी बेस्ट नेल आर्ट ऑप्शन हो सकता है।
सिंगल-डबल फ्रेंच टिप्स
फ्रेंच मैनीक्योर का ये सिंगल और डबल टिप्स कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसमें ब्लैक और व्हाइट कलर का कॉम्बों आपको एक एस्थेटिक लुक देने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके नेल्स बहुत ही क्वलासी लग सकते हैं।
काले और सफेद फ्रेंच टिप्स
ये आधे काले, आधे सफ़ेद स्टिलेट्टो टिप्स कला का एक नमूना हैं। अपने लिए इस लुक को फिर से बनाने के लिए, बीच में एक महीन रेखा बनाने के लिए लाइन ब्रश का इस्तेमाल करना न भूलें। ये आपको कॉलेज की सभी लड़कियों में सबसे अलग दिखने में मदद करेगा। अपनी गर्ल गैंग में छाना चाहती हैं, तो ये नेल्स इसमें आपकी मदद करेंगे।
बरगंडी टिप्स और गोल्ड फ्लेक्स
चैरी कलर और गोल्ड का ये ब्लेंड वाकई बहुत ही खूबसूरत है। सिंपल सा ये डिजाइन बहुत ही एलिगेंट और सिंपल-सोबर है। जो लोग सिंपल रहना पसंद करते हैं, उन्हें इसे जरूरी रिक्रिएट करना चाहिए।
