ये Holiday Nail Ideas आपके हाथों की खूबसूरती में लगाएंगे चार-चांद, बॉयफ्रेंड की भी नहीं हटेगी नजर: Holiday Nail Ideas 2024
Holiday Nail Ideas 2024

Overview: ये Holiday Nail Ideas आपके हाथों की खूबसूरती में लगाएंगे चार-चांद

Holiday Nail Ideas 2024: हाथों की खूबसूरती में सबसे ज्यादा जरूरी रोल नाखून ही निभाते हैं। दिसंबर के महीने में बहुत सारी छुट्टियां होती हैं। छुट्टियों के लिए एक अच्छा नेल कलर या डिजाइन आपके मूड को बहुत ही अच्छा कर सकता है।

Holiday Nail Ideas 2024: हाथों की खूबसूरती में सबसे ज्यादा जरूरी रोल नाखून ही निभाते हैं। दिसंबर के महीने में बहुत सारी छुट्टियां होती हैं। छुट्टियों के लिए एक अच्छा नेल कलर या डिजाइन आपके मूड को बहुत ही अच्छा कर सकता है।

इन छुट्टियों को आप अपने नाखूनों को सजाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। विंटर सीजन में अपने कूल आउटफिट्स के साथ आप अपने नाखूनों को भी कूल बना सकते हैं। आज हम आपको नेल आर्ट के कुछ ऐसे ही शानदार डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जो आपके मूड और लुक को बेहतरीन बना देंगे। आइए देखें…

Also read: विंटर सीजन में ये नेल कलर करेंगे ट्रेंड, नाखूनों को देखकर पार्लर वाली दीदी भी होंगी जल-भुनकर राख: Winter Nail Colors

ग्लास रेड वेलवेट नेल्स

क्लासिक रेड को 2024 में अपग्रेड किया गया है, जिसमें सिल्वर क्रोम के ऊपर जेली फिनिश की लेयर लगाई गई है, जो एक नरम लेकिन रिफ्लेक्टिव इफेक्ट देता है। क्रिसमस और न्यू ईयर जैसी छुट्टियों में आप इस नेल आर्ट को ट्राई कर सकती हैं। ये बहुत ही शानदार है। 

ग्रीन वेलवेट कटआउट हार्ट नेल्स

यह ग्रीन वेलवेट मैनीक्योर बहुत ही शानदार है। जहां क्लासिक क्रिसमस कलर हमें पूरे सीजन की याद दिलाता है। इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए बेस पर एक न्यूड नेल कलर लगाएं। इसके बाद हार्ट शेट के स्टीकर लगाकर ऊपर से ग्रीन नेल कलर लगाएं। सूखने पर हार्ट स्टीकर हटा दें। इसके बाद लास्ट में एक शाइनी कोट लगा दें। 

आइसी आर्कटिक सर्कल वेलवेल नेल्स

छुट्टियों के लिए वेलवेल नेल्स के साथ आप अपने नाखूनों को फ्वॉन्ट कर सकती हैं। इसे आप मैग्नेटिक पॉलिश के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।विंटर सीजन में ये कलर आपको बहुत ही पॉजिटिव वाइब्स देगा। इसे आप अपने हर तरह के आउटफिट के साथ पेयर भी कर सकती हैं। 

क्रोम फ्रेंच

क्रोम फ्रेंच टिप के साथ आप अपने स्टाइल को अपग्रेड कर सकती हैं। ये क्लासी और एलिगेंट लगते हैं। अगर आपको क्रोम नेल पसंद हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट  चॉइस हो सकती है। अगर आप सही तरीके से बना लेती हैं, तो आप अपने ही नेल्स की फैन हो जाएंगी। इस रिक्रिएट करने के बाद हर किसी की नजर बस आपके ही नेल्स पर होगी। 

ब्लैक फ्रेंच

ब्लैक फ्रेंच टिप डिजाइन एक पतली सिल्वर आउटलाइन के साथ सजी होती है। इसे नए साल की शाम आप अपने आउटफिट की शान बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकती हैं। यह आकर्षक होने के साथ-साथ festive स्टाइल भी है।

टार्टन जिंजरब्रेड नेल्स

हर लड़की को जिंजरब्रेड और कुकी से इंस्पायर्ड ये डिजाइन जरूर पसंद आएगा। ये बहुत ही क्यूट है और विंटर सीजन के लिए बेस्ट है। इसे आप क्रिसमस आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस डिजाइन को क्लासिक टार्टन प्लेड डिज़ाइन को बोल्ड 3D जिंजरब्रेड चार्म्स और लिपस्टिक के आकार के एक्सेंट नेल्स के साथ लेयर किया गया है।

क्रीमी न्यूट्रल नेल्स

क्रीमी बेज और म्यूटेड पिंक जैसे सॉफ्ट न्यूट्रल हमेशा ट्रेंड का हिस्सा रहते हैं। ये डिजाइन हर लड़की को जरूर पसंद आता है। इसकी खूबी है कि ये डेली वियर से लेकर स्पेशल ओकेजन तक हमेशा अच्छा लगता है। ये शेड क्लीन और मिनिमल लुक के साथ-साथ लेयर्ड नेल आर्ट के लिए भी बेस्ट है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...