देसी नहीं फ्रेंच स्टाइल में सजाएं नाखून, ये नेलआर्ट दिलाएगी आपको अलग पहचान: French Nail Art
French Nail Art

Overview:

अगर आप भी अपने नेल्स को सबसे अलग और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो फ्रेंच मैनीक्योर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ सुंदर और क्लासिक है, बल्कि इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है।

French Nail Art: अगर आप अपने लुक्स से सभी को इंप्रेस करना चाहती हैं तो चेहरे के साथ ही हाथों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। जी हां, आज के समय में मैनीक्योर बहुत महत्वपूर्ण है। तरह-तरह के नेलआर्ट और नेल एक्सटेंशन के दौर में नाखूनों की खूबसूरती बहुत मायने रखती है। अगर आप भी अपने नेल्स को सबसे अलग और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो फ्रेंच मैनीक्योर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ सुंदर और क्लासिक है, बल्कि इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। इसमें आपके नाखूनों को इतनी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है कि हर कोई आपकी तारीफ करने को मजबूर हो जाएगा। आइए जानते हैं इन दिनों कौनसे फ्रेंच मैनीक्योर ट्रेंड में हैं।

फ्रेंच मैनीक्योर कई मायनों में अनोखा है। इसमें नेल्स के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं। इन्हीं में से एक है डिस्को डिस्को नेल्स। इसमें नेल्स की टिप्स पर अलग-अलग शेड्स लगाए जाते हैं। इन्हीं रंगों के कारण इसे डिस्को डिस्को नाम दिया गया है। दरअसल, यह कई रंगों का  कॉम्बिनेशन है जो आपके नाखूनों को हाईलाइट करने का काम करता है।

एक समय था जब महिलाएं डार्क कलर के नेलपेंट्स ही पसंद करती थीं। लेकिन आज के समय में पेस्टल नेल पॉलिश काफी ट्रेंड में हैं। इसमें भी अगर आप कुछ अलग करना चाहती हैं तो पीक पेस्टल फ्रेंच मैनीक्योर आप अपना सकती हैं। इसमें लाइट पेस्टल कलर्स के साथ डार्क कलर्स की आउटलाइन बनाई जाती है। जिससे आपके नेल्स हाईलाइट होते हैं।  

अगर आपको रंगों से प्यार है और गर्मियों व बारिश के मौसम को खुलकर एंजॉय करना चाहती हैं तो क्लिंग टू स्प्रिंग स्टाइल आपके लिए है। इसमें नाखूनों की टिप्स पर कई रंगों की डिजाइन्स बनाई जाती है। खासतौर पर फूलों की। इन अलग-अलग रंगों से आपके नाखूनों को खूबसूरत लुक मिल पाता है।

नाखूनों को क्लासिक अंदाज में सजाना चाहती हैं तो गोल्डन ऑवर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। खास बात ये है कि इसे अप्लाई करना आसान है और इसका लुक शानदार आता है। अगर आप बहुत ज्यादा नेलआर्ट नहीं जानती हैं तो भी इसे मेंटेन कर सकती हैं। इसमें नाखूनों के किनारों पर गोल्डन नेल पेंट लगाया जाता है।  

ऑरेंज अक्टूबर फ्रेंच नेल आइडिया इन दिनों काफी ट्रेंडी है। इसमें ब्राइट ऑरेंज कलर की नेल पॉलिश को स्टाइल किया जाता है। आप मैट या शाइन दोनों ही तरह की आर्ट में नेल पॉलिश का यूज कर सकती हैं। इस कलर से आपके नेल्स दूर से ही नजर आएंगे।

बार्बी स्टाइल नेल्स हमेशा ही चलन में रहते हैं, हालांकि इस साल इसका क्रेज बहुत ज्यादा है। ब्राइट पिंक कलर में आप शिमर भी यूज कर सकती हैं। इन दिनों बार्बी पिंक शेड ग्लोबल फेवरेट बना हुआ है। हॉलिडे और पार्टी वाइब्स के लिए यह बेस्ट है।  

अगर आप भी पार्टी, शादी, फंक्शन में चमकना चाहती हैं तो ग्लिटर पैन नेल्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। वैसे तो गिल्टर नेलपेंट्स हमेशा से ही ट्रेंड में रहते हैं, लेकिन अब इन्हें लगाने का तरीका बदल गया है। अब ​पेस्टल शेड के ऊपर ग्लिटर सिर्फ टिप पर ही लगाया जाता है। आप नेल टिप पर ब्रश की मदद से यह लुक आसानी से पा सकती हैं।

दुनियाभर में इस समय क्यूट नेल्स चलन में है। खासतौर पर स्कूल और कॉलेज गोइंग गर्ल्स इसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसमें नेल्स पर नेल पॉलिश की मदद से क्यूट बीयर, पिग, डॉग, बटरफ्लाई आदि बनाए जाते हैं। ये नेल्स आपको अलग लुक देते हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...