Moringa Water Benefits
Moringa Water Benefits

Moringa Water Benefits : प्रकृति ने हमें पेड़-पौधों के रूप में ऐसे कई वरदान दिए हैं, जो गंभीर रोगों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है चमत्कारी पेड़ ‘मोरिंगा’। मोरिंगा को सहजन या ड्रमस्टिक भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे ‘सुपर फूड’ माना जाता है। प्रोटीन, विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन और खनिजों से समृद्ध इस पेड़ की पत्तियों से लेकर, फूल, बीज और फलियां तक पौष्टिकता से भरी हैं। मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। कई लोग सर्दियों में मोरिंगा के पत्तों का पानी पीते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इस पानी का सेवन करने से क्या होता है-

बूस्ट करता है इम्यूनिटी

मोरिंगा के पत्तों के पानी का सेवन करने से कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है, जिससे आप कई रोगों से बचे रहते हैं। मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही मिनरल्स और विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, बीटा कैरोटीन और आयरन होता है। यही कारण है कि यह आपको कई इंफेक्शन से दूर रखता है। इससे हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

दर्द से ​देगा राहत

अगर आप ज्वाइंट पेन, हड्डियों के दर्द, गठिया जैसे मस्कुलोस्केलेटल पेन से परेशान हैं तो मोरिंगा के पत्तों का पानी इनसे राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें एंटी-इंफेलेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। साथ ही इसमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स गुण भी होते हैं, जो दर्द से राहत दिलाते हैं। कैल्शियम रिच होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। विटामिन ‘के’ से भरपूर मोरिंगा हड्डियों के मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है।

डायबिटीज होगी कंट्रोल

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए मोरिंगा के पत्तों का पानी बहुत फायदेमंद है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने के साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। प्री डायबिटिक लोगों को खासतौर पर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।

शरीर को करेगा डिटॉक्सीफाई

सुबह खाली पेट मोरिंगा की पत्तियों का पानी पीना आपके लिए डिटॉक्स वाटर का काम करेगा। यह आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्सीफाई करता है। इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। ऐसे में आपकी सेहत में सुधार होता है। इससे आपको बाल और स्किन भी अच्छे होते हैं।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं तो मोरिंगा के पत्तों का पानी आपके बहुत काम आ सकता है। मोरिंगा आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है, जिससे वजन तेजी से घटना शुरू हो जाता है। खास बात ये है कि पोषक तत्वों से भरे मोरिंगा में कैलोरी बहुत ही कम होती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे फूड क्रेविंग भी कम होती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...