Benefits of Moringa Gond: मोरिंगा गोंद का सेवन है बेहद फायदेमंद, जाने खास बातें
Health Benefits Of Moringa Gond

Benefits of Moringa Gond: अच्छी सेहत भला कौन नहीं चाहता? बैलेंस्ड ब्लड प्रेशर और दमकती स्किन से लेकर कब्ज से राहत तक, कई ऐसी समस्या हैं जिनसे राहत के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। ऐसे ही कुछ खास प्रोब्लम्स से राहत के लिए आप मोरिंगा गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोरिंगा गोंद एक बेहद प्रभावी नेचुरल पॉलीसेकेराइड है जिसके कई फायदे हैं। बता दें मोरींगा गोंद सहजन के पेड़ से निकाला जाता है। इस लेख में आप जानेंगे मोरिंगा गोंद के बेहतरीन फायदे के बारे में पर उससे पहले इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानेंगे।

Also read : इस सब्जी के सेवन से पेट होगा मक्खन जैसा: Peas Benefits

मोरिंगा गोंद के इस्तेमाल से मिलते हैं ये शानदार फायदे : Health Benefits Of Moringa Gond

मोरिंगा में मौजूद हैं ये बेहतरीन तत्व

These excellent elements are present in Moringa
These excellent elements are present in Moringa

मोरिंगा गोंद एक बेहद पोषक पॉलीसैकराइड है जिसमे प्रोटीन, एमिनो एसिड, फाइबर, विटामिन बी, सी और ई जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। मोरिंगा में उक्त के अलावा पोटैशियम, आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है, यही कारण है, इसके सेवन से आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इस विषय में विस्तार से जानते हैं।

कब्ज से पा सकेंगे राहत

कई लोगों को डाइटरी प्रोब्लम्स की वजह से कांस्टीपेशन का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं आप मोरिंगा गोंद के सेवन से अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ कर कब्ज से निजात पा सकते हैं।

ब्लड प्रेशर होगा बैलेंस

कई लोगों को ब्लड प्रेशर की प्रोब्लम का सामना करना पड़ता है। ब्लड प्रेशर की ये आम समस्या जानलेवा भी हो सकती है। ऐसे में आप अपनी इस समस्या से निजात पाने के लिए मोरिंगा गोंद का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इस खास गोंद के नियमित सेवन से आपकी रक्त धमनियों में कुछ बदलाव होते हैं, जिससे आपकी बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई ठीक हो जाती है। इससे आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है।

मिलेगी ग्लोइंग स्किन

मोरिंगा गोंद एक ऐसा खास पॉलीसैकराइड है जिसमे विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इस खास गोंद में कुछ विशेष तत्व होते हैं जिनसे आपकी स्किन के दाग धब्बे गायब हो जाते हैं।

पाचन भी होगा बेहतर

नियमित रूप से इस अत्यंत कारगर गोंद मोरिंगा का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन से आपको डाइजेशन से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं से राहत मिल जाती है। पाचन को ठीक करने के लिए आप इसको अपनी डाइट का रेगुलर पार्ट बना लें।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

गोंद मोरिंगा एक बेहतरीन और उम्दा डाइट सप्लीमेंट है जिसके सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। ये आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रेंथन करता है, जिससे आप कई तरह की समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे ये आपकी इम्यूनिटी बूस्ट कर आपको कई खतरनाक बीमारियों से बचने में मदद करेगा।

पीरियड्स का दर्द भी होगा कम

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की प्रोब्लम का सामना करना पड़ता है। उन्ही प्रॉब्लम्स में से पीरियड के दौरान होने वाला असहनीय दर्द भी काफी ज्यादा खतरनाक होता है। पीरियड्स के वक्त में होने वाले पेट दर्द और ऐंठन से निजात पाने के लिए आप मोरिंगा गोंद का सेवन कर सकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...