इस सब्जी के सेवन से पेट होगा मक्खन जैसा: Peas Benefits
मटर को एक सुपरफूड माना जाता है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है।
Peas Benefits: मटर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फलीदार सब्जी है जो हमारे भोजन में अहम भूमिका निभाती है। वैसे तो मटर का मजा हम 12 महीनें ले सकते है। लेकिन मटर का असली मजा सर्दियों में है। क्योंकि मटर की फसल सर्दियों के मौसम में होती है। इसका सेवन केवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि इसके आपके डाइजेशन सिस्टम के लिए भी अनगिनत लाभ हैं। इसमें मौजूद पोषण तत्वों के कारण, मटर को एक सुपरफूड माना जाता है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। चलिए जानते है कैसे पेट को मक्खन बना देगी ये सब्जी।
Also read: सर्दियों में हरी मटर बनाएं से ये तीन रेसिपी
फाइबर से भरपूर मटर

मटर में अच्छी मात्रा में फाइबर होती है, जिससे डाइजेशन में सुधार होता है। यह फाइबर उच्च कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ कब्ज, गैस, और एसिडिटी को भी कम करने में मदद करता है।
विटामिन्स और मिनरल्स

मटर में विटामिन्स और मिनरल्स की अच्छी संख्या होती है, जो आपके शरीर के सामान्य स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती हैं। विटामिन सी, क, थायमिन, रिबोफ्लैविन, नियासिन, और फॉलेट जैसे पोषण तत्व मटर में पाए जाते हैं।
वजन कम करें

मटर में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। जिसके सेवन के चलते भूख कम लगती है। जिससे वजन कम होता है। मटर में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आदि होते हैं, जो हड्डियों, मांसपेशियों, और न्यूरोमस्क्यूलर सिस्टम के लिए आवश्यक हैं।
मटर के डाइजेशन में लाभ

मटर में प्रचुर मात्रा में फाइबर होने के कारण, इसके सेवन से कब्ज से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। यह बोवेल मूवमेंट को बढ़ावा देता है। मटर नरम होती है उसमे तरल पदार्थ होता है जो पेट साफ करने में सहायक है।
गैस और एसिडिटी कम करना

मटर में मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह खाने के बाद पेट में हल्का रखता है और पाचन को सुधारता है।
शरीर को ऊर्जा प्रदान करना
मटर में कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है और व्यक्ति को सक्रिय रखती है।
कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

मटर के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो मटर के सेवन से काफी हद तक ये कम हो सकता है।
ब्लड शुगर को करता कंट्रोल
मटर खाना आपके बीपी को भी नियंत्रित में रखता है, जो डाइबिटिक लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प है।
हड्डियों को बनाता मजबूत

मटर में विटामिन के होता है, जो हड्डियोंके स्वास्थ्य के लिए काफी जरुरी है। हमारी हड्डियां मजबूत होंगी तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
मटर के व्यंजन
मटर के आप तमाम व्यंजन बना सकते है, आप सब्जी से लेकर पराठे, कचौड़ी, निमोना, मटर पुलाव बना सकते है जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते है।

मटर को आहार में शामिल करके आप न केवल स्वाद का आनंद ले सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और बढ़िया डाइजेशन सिस्टम का भी लाभ उठा सकते हैं। सर्दियों में मटर का खूब करें इस्तेमाल और शरीर को बनाएं स्वस्थ।
