सर्दियों में हरी मटर बनाएं से ये तीन रेसिपी: Green Peas Recipes
Green Peas Recipes

सर्दियों में हरी मटर बनाएं ये तीन रेसिपी: Green Peas Recipes

इस बार सर्दियों मे आप भी अपने परिवार के लिए हरी मटर से ये तीन स्वादिष्ट रेसिपी तैयार करें।

Green Peas Recipes: भारतीय खाने के की बात हो रही हो ओर मटर का जिक्र ना हो ऐसे हो नही सकता है। पनीर से लेकर वेज बिरयानी तक ये डिशेज मटर के बिना अधूरी है। मटर जितना खाने में स्वादिष्ट होता है, उतना ही शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। मटर इस मौसम की सबसे स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है। इसमें आयरन, कैल्शियम जिंक और मैग्‍नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते है। मटर में मौजूद फाइबर वजन कम करता है। इसके अलावा मटर का सेवन करने से बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इस सब्जी के इतने सारे गुण है और इसकी रेसिपी की बात ना हों ऐसा हो नही सकता है। इसलिए आज हम मटर से बनने वाली कुछ रेसिपीज आपके लिए लेकर आए है। जिसे आप इस मौसम में घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकती है। तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में।

Also read: सर्दियों में राहत दिलाएगा ब्रोकली का ये सूप, जानिए रेसिपी: Broccoli Soup Recipe

Green Peas Recipes
Matar Pulao

सामग्री

  • 2 हरी मटर
  • 2 कप भीगे हुए बासमती चावल
  • आधा कप काजू
  • 1 इंच अदरक
  • 10- 12 काली मिर्च
  • 4 बड़ी इलायची
  • 7 लौंग
  • 2 स्टिक दालचीनी
  • 1 चम्मच जीरा
  • 4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • 1 कटोरी बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा कप घी
  • 2 चम्मच नींबू का रस

विधि

  • मटर पुलाव बनाने से 30 मिनट पहले 2 कप बासमती चावल धोकर भीगो दें।
  • अब कुकर को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद 2 चम्मच घी डालकर गर्म कर लें।
  • घी गर्म होने के बाद इसमें जीरा डाल दें। जीरा जब तकड़ जाएं, तो इसमें बड़ी इलायची डाले।
  • फिर लौंग, दालचीनी और काली मिर्च को डालकर तड़कने दें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक और काजू को डालकर भून लें।
  • जब काजू गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो इसमें मटर डालकर अच्छे से भून लें। जब मटर अच्छे से भून जाएं, तो इसमें 2 कप भीगे हुए बासमती चावल डाल दें।
  • अब इन चावलों को 10- 15 मिनट तक अच्छे से भून लें। 15 मिनट के बाद इसमें 3 कप पानी डाल दें। फिर ऊपर से इसमें गरम मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर कुकर को बंद कर दें।
  • अब इसे 2 सींटी आने तक पका लें। 2 सींटी के बाद गैस बंद कर दें। सींटी निकलने के बाद पुलाव को चम्मच से ऊपर नीचे कर लें। ऊपर से 1 चम्मच घी और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें।
  • तैयार है आपके मटर पुलाव। आप इसे दाल, सब्जी, चटनी और अचार के साथ सर्व करें।
Matar Kabab

सामग्री

  • 4 कप उबले हुए मटर
  • 2 कप उबले हुए आलू
  • 8- 10 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 चम्मच घिसी हुई अदरक
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 8- 10 ब्रेड स्लाइस
  • 3 कप बेसन
  • तेल आवश्यकतानुसार
  • नमक स्वादानुसार

विधि

  • मटर कबाब बनाने के लिए सबसे पहले मटर , ब्रेड, आलू, हरी मिर्च और अदरक को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
  • अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। फिर इसमें नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।
  • फिर कबाब को बेड करने के लिए इसमें 2 कप बेसन डालकर अच्छे मिक्सर कर लें।
  • अब हाथों में तेल लगाकर हल्का तबाकर कबाब तैयार कर लें और एक प्लेट में रख लें।
  • फिर एक नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करे। अब इसमें तैयार किए हुए कबाब को दोनों तरफ से पका लें।
  • कबाब जब गोल्डन हो जाएं, तो इसे प्लेट में निकाल लें। अब इसे प्याज और हरी धनिया से गार्निंश करें।
  • तैयार है आपके मटर कबाब। इसे हरी मटनी के साथ मेहमानों को सर्व करें।
Matar Paratha

सामग्री

  • 3 कप गेहूं का आटा
  • 2 कप उबले हुए मटर
  • 8-10 हरी मिर्च
  • 4- 5 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक
  • 1 कप हरा धनिया
  • 1 चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल आवश्कतानुसार
  • पानी आवश्कतानुसार

विधि

  • मटर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए मटर, हरी मिर्च लहसुन और अदरक को ब्लेंडर में डालकर दरदार पीस लें।
  • फिर गैस पर पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें। मटर का पेस्ट डालकर भूनना शुरू करें।
  • इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छे से 15- 20 मिनट तक भून लें।
  • अब दूसरे बाउल में आटा गूंथ लें। अब एक – एक लोईयां बना लें और फिर तैयार की हुई मटर की फिलिंग को सारी लोईयों में भर लें।
  • फिर सारे लोईयों को पराठे की तरह बेल लें। अब तवे गर्म करके इस पर पराठा रखें। अब इसे तेल लगाकर दोनों तरफ गोल्डन होने तक सेक लें।
  • तैयार है आपका मटर का पराठा। इसे अचार, दही और चटनी किसी के साथ भी सर्व कर सकती है।