Overview:
नाखून भले ही आपके फैशन का छोटा सा हिस्सा हैं, लेकिन ये आपके लुक्स के लिए काफी मायने रखते हैं। ऐसे में नेल आर्ट ट्रेंड के साथ चलकर आप खुद को स्टाइलिश दिखा सकती हैं।
Nail Art Trends 2025: नया साल 2025 आने के साथ ही फैशन और मेकअप की दुनिया में कई बदलाव भी नजर आने लगेंगे। ऐसे में नेल आर्ट इस बदलाव से अछूती कैसे रह सकती है। नाखून भले ही आपके फैशन का छोटा सा हिस्सा हैं, लेकिन ये आपके लुक्स के लिए काफी मायने रखते हैं। ऐसे में नेल आर्ट ट्रेंड के साथ चलकर आप खुद को स्टाइलिश दिखा सकती हैं। अगर आप भी नए साल में नए ग्लैमरस अवतार में नजर आना चाहती हैं तो इन नेल आर्ट पर जरूर ध्यान दें।
ट्रेंड में है टॉर्टोइस नेल्स
साल 2025 में टॉर्टोइस नेल्स काफी ट्रेंड में रहेंगे। ये नेल आर्ट आपको देखने में भले ही एनिमल प्रिंट नेल आर्ट जैसी लगे, लेकिन इसमें नेल्स को काफी ऊंचा उठाकर उसपर नेल आर्ट की जाती है। इसमें पीच, ऑरेंज या कारमेल पॉलिश की कोटिंग की जाती है। फिर डार्क ब्राउन और ब्लैक कलर की नेल पॉलिश से स्पॉट्स बनाएं जाते हैं और इन्हें कोट किया जाता है। यह नेल आर्ट हर तरह के आउटफिट्स पर अच्छी लगती है।
अलग दिखेंगे बेज्वेल्ड नेल्स
किसी भी पार्टी, फंक्शन या शादी में अगर आप अपनी नेल आर्ट के कारण चमकना चाहती हैं तो बेज्वेल्ड नेल्स आपके लिए बेस्ट हैं। इन्हें साल 2025 के हॉट फेवरेट नेल आर्ट के रूप में देखा जा रहा है। इसमें आप नेल्स पर बहुत सारे सितारे या स्टोन लगा सकते हैं। इन्हें आप नेल ग्लू की मदद से चिपकाएं और हो जाएं पार्टी के रेडी। इस नेल आर्ट की खासियत यह है कि आप इसे अपने आउटफिट के अनुसार चुन सकती हैं। बेस और स्टोन्स दोनों में ही बदलाव करना आसान है। इसी के साथ यह बनाने में भी काफी आसान है।
सबका ध्यान खींचेगी 3डी नेल आर्ट
नेल आर्ट आपकी क्रिएटिविटी दिखाती है। आप अपने नाखूनों में अपनी कल्पना के रंग भरने के साथ ही अपने अंदर के कलाकार की कलाकारी भी दिखा सकते हैं। अगर आप भी नेल आर्ट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं तो मोनोक्रोम 3डी नेल आर्ट आपके लिए बेस्ट है। इसमें नाखूनों पर नेल पाउडर या नेल ग्लू की मदद से डिजाइन बनाई जाती है और उसे पेंट किया जाता है। इसी उभार के कारण लोग इस नेल आर्ट की ओर आकर्षित होते हैं।
पल-पल रंग बदलते वेलवेट नेल्स
सिंपल, सोबर नेल आर्ट में ग्लैमर का तड़का चाहती हैं तो वेलवेट नेल्स आपके लिए बेस्ट हैं। इसमें आपको होलोग्राफिक फिनिश मिलती है। इसके लिए आपको मैग्नेटिक नेल पॉलिश यानी कैट आई पॉलिश की जरूरत होगी। इस नेल पॉलिश में मेटैलिक पिगमेंट होते हैं। जब नाखूनों पर इसे लगाकर आप इसके आस-पास चुंबक का घुमाते हैं तो मिरर फिनिश मिलती है। इससे नाखून काफी शाइनी और सॉफ्ट नजर आते हैं।
डीप फ्रेंच टिप्स दिखेगी एलिगेंट
साल 2024 में फ्रेंच नेल्स काफी ट्रेंड में रहे हैं। अब साल 2025 में इसमें कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन्हीं में से एक है डीप फ्रेंच टिप्स नेल्स। इसमें नाखूनों की साइड वॉल को ज्यादा पेंट किया जाता है। साथ ही टिप को भी गहराई में डार्क कलर से पेंट करते हैं। इससे नाखून बड़े और शार्प नजर आते हैं। आप इसमें अपनी पसंद के कलर्स चुन सकती हैं। हालांकि फ्रेंच पिंक और व्हाइट का कॉम्बो इसमें हमेशा ही बेस्ट लगता है।
