Nail Art Designs: करवाचौथ आने वाला है। सभी महिलाओं ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। क्या पहनना है, कैसा पहनना है और किस रंग का पहनना है, ये सवाल हर महिला के मन में होता है। अगर आप खुद को थोड़ा अप टू डेट कर लें तो यक़ीनन आप खूबसूरत नजर आएंगी। दरअसल, आजकल महिलाएं अपने लुक में हर चीज़ पर ध्यान देती हैं। कपड़े, मेहंदी और मेकअप तो आप चुन लेती हैं लेकिन हाथों की खूबसूरती को नजरअंदाज कर देती हैं। अगर आप नेल आर्ट के कुछ ट्रेंडिंग डिजाइन को फॉलो कर लें तो आपके साथ खूबसूरत नजर आएंगे। हम आपको यहां नेल आर्ट के कुछ कुछ ट्रेंडी डिजाइन दिखा रहे हैं, जिन्हें आप कॉपी कर सकते हैं।
मार्बल इफेक्ट नेल आर्ट

यदि आपको अपने नाखूनों को सुंदर दिखाना है तो नेल आर्ट में बहुत सारे डिजाइन चल रहे है जिनमें से एक मार्बल आर्ट है। इसमें खासकर दो रंगों के मिलाप से ये मार्बल का इफेक्ट दिया जाता है। इसमें आपकी मर्जी होती है कि आप बेस को सफेद रखवाना चाहती है या फिर अपनी ड्रेस से मैचिंग के रंगों का इस्तेमाल करवाना चाहती है।
फ्रेंच मैनीक्योर नेल आर्ट

यदि आप चाहती हैं कि आपके नेल्स सोबर के साथ एकदम डिफरेंट नजर आएं तो आप फ्रेंच मैनीक्योर नेल आर्ट करवा सकती हैं। इसमें पूरे नेल पर तो ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश को लगाया जाता है जिससे नेल्स शाइनिंग करें और फिर ऊपर की तरफ कोई भी डिजाइन बनाया जाता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत नजर आते है। ये डिजाइन चाहे रेनबो में हो या फिर फूल पत्ती में कोई भी आप अपनी इच्छा के हिसाब से करवा सकते हैं।
ओंब्रे ब्राइडल नेल आर्ट डिजाइन

आजकल इस नेल आर्ट का काफी ट्रेंड है। और जब करवा चौथ पर आप इसे करवाएंगी तो आप काफी स्टाइलिश नजर आएंगी। इसके लिए दो कलर का चुना जाता है। और नेल्स पर उनकी शेडिंग की जाती है। एक कलर में दूसरे को इस तरह किया जाता है कि ऐसा लगता है कि दोनों शेड एक दूसरे में मिले हुए हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप अपनी ड्रेस से मैचिंग को ध्यान में रखते हुए इन्हें करवाएं।
फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन

गहरे रंगों को पसंद करने वाली महिलाओं को ये डिजाइन खासा पसंद आता है। इसमें फूलों को या तो प्रिंट करके या फिर अलग से चिपकाया जाता है यदि आप करवा चौथ पर रेड ड्रेस पहन रही हैं तो जरूरी है कि आप इस नेल आर्ट को करवाएं। आप फ्लोरल नेल आर्ट में नेल्स पर लाल रंग के फूलों को बनवा सकती हैं। ये नेल आर्ट बेहद खूबसूरत नजर आएगा। ये डिजाइन सदाबहार है इसे आप कभी भी करवा सकती हैं।
स्प्लैटर नेल आर्ट डिजाइन

इस नेल आर्ट की खासियत है कि इसे आप कई सारें रंगों में करवा सकती हैं। इसमें एक या दो नहीं बल्कि अपनी पसंद के कई कलर अपने हिसाब से करवा सकती हैं। ये बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। साथ ही इनमें बहुत से डिजाइन क्रिएट किए जाते हैं जो देखने में अट्रैक्टिव नजर आते हैं। आप करवाचौथ को स्पेशल बनाने के लिए इस आर्ट का इस्तेमाल अपने नाखूनों पर करवा सकती है।
जेम स्टड नेल आर्ट

ये नेल आर्ट थोड़ा महंगा होता है क्योंकि इसमें ड्रेस से मैचिंग के स्टोन का इस्तेमाल नेल्स पर किया जाता है। इस नेल आर्ट से आपके नाखूनों को डिफरेंट लुक मिलता है। इसमें नाखूनों पर पहले नेल पेंट किया जाता है। और फिर उन पर स्टड का इस्तेमाल किया जाता है। डिजाइन आपको दिखाया जाता है जो आपको बनवाना है तो आप करवाचौथ पर खास दिखने के लिए इस तरह के नेल आर्ट को करवा सकती है।
मिनिमल नेल्स आर्ट

आजकल इस नेल आर्ट का काफी ट्रेंड है। क्योंकि ये नेल आर्ट जितना देखने में सिंपल होता है उतना ही अट्रैक्टिव दिखता है। इसमें नेल पेंट के ऊपर अलग-अलग तरह के जियोमेट्रिक डिजाइन बनाकर आप अपने नाखून को एक सुन्दर रूप दे सकते हैं।
ग्लिटर नेल्स

यदि आपको अपने नेल्स को चमकदार लुक देना है तो जरूरी है कि आप नेल आर्ट में ऐसे डिजाइन को तवज्जो दें जिसमें ग्लिटर का इस्तेमाल किया जाए। इसमें नेल पेंट करके उसके ऊपर गिलटर को सजाया जाता है। ये ग्लिटर जल्दी से हटती नहीं है। थोड़े समय तक चिपकी रहती है। ये आपके नेल्स को बहुत ही आकर्षित लुक देती है। इसमें आप कोई भी कलर की ग्लिटर का इस्तेमाल करवा सकती है।
मिल्क नेल्स

ये नेल आर्ट का भी खासा क्रेज देखा जा रहा है। इसमें नाखूनों को ग्लॉसी के साथ मिल्की लुक दिया जाता है। ऐसा लगता है कि नेल पेंट में दूध मिला दिया गया है। लेेकिन ये देखने में काफी आकर्षित नजर आता है। बहुत सी महिलाओं को थोड़ा सोबर और अट्रैक्टिव लुक पसंद होता है तो वह करवाचौथ पर इस तरह का नेल आर्ट भी अपने नेल्स पर करवा सकती है।
रेड गोल्ड नेल आर्ट

इसमें खासकर नेल्स पर रेड और गोल्ड का कंट्रास्ट को बनाया जाता है। दो रंगों का इस्तेमाल और वो भी करवा चौथ के मौके पर तो ये काफी आकर्षित नजर आता है। कलर में रेड और गोल्डन दोनों ही फबते है।
ग्लिटर विथ पर्ल नेल आर्ट

आपने देखा होगा कि नेल आर्ट में पर्ल्स कितने सुंदर लगते हैं। तो इस करवाचौथ आप भी नेल्स पर कुछ हटकर नेल आर्ट करवाएं। इसमें आप गिल्टर के साथ पर्ल्स का इस्तेमाल करवाएं। इससे आपके नेल्स बहुत ही अट्रैक्टिव नजर आएंगे। पर्लस में आप कई रंगों का इस्तेमाल भी करवा सकती है। या फिर एक सिंगल कलर में भी नेल आर्ट करवा सकती है। इसमें नेल पेंट लगाने के बाद उसमें ग्लिटर टच दिया जाता है और उसके ऊपर पर्ल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
