Nail Art Idea: अगर आप अपने नाखूनों को खूबसूरत और शानदार लुक देना चाहते हैं, तो नेल कलर आर्ट आजमाएं। यहां टॉप नेल कलर आर्ट लुक दिए जा रहे हैं।
डार्क पिंक नेल कलर

पिंक एक साथ ब्लू का हिंट हो तो यह वेस्टर्न लुक ज्यादा देता है। यह काफी खूबसूरत और ट्रेंडी दिख रहा है। यह कॉम्बिनेशन वेस्टर्न और ट्रेडिशनल ड्रेस दोनों तरह की ड्रेस में अच्छा लगता है। गुलाबी ठंड में गुलाबी रंग आपके हाथों को खूबसूरत दिखाएगा।
रेड नेल कलर
रेड नेल कलर खूबसूरत दिखता है और हर तरह की ड्रेस के साथ मैच कर जाता है। फिर आप इसे ट्रेडिशनल या वेस्टर्न, किसी भी तरह की ड्रेस के साथ कैरी करें यह आप पर निर्भर करता है। फिर सॢदयों में यह रंग
काफी वाइब्रेंट और हॉट लगता है।
ग्रीन नेल कलर

नेल पेंट में आजकल ग्रीन कलर काफी इन है। खासतौर से बॉटल ग्रीन और फॉरेस्ट ग्रीन कलर का नेल पेंट हर उम्र की लड़कियों को खूब भाता है। अगर आपके नेल्स लंबे हैं तो आप इस कलर को जरूर ट्राई करें।
कॉपर नेल कलर

कॉपर नेल कलर बहुत ड्रामैटिक लुक देते हैं लेकिन खूबसूरत भी दिखते हैं। युवा लड़कियों की पहली
पसंद है यह नेल कलर। वेस्टर्न ड्रेस पर यह कलर काफी सूट करता है। वैसे भी सॢदयों में इस तरह के
भड़कीले रंग खूब पसंद किए जाते हैं।
डीप पर्पल नेल कलर

डीप पर्पल सुंदर दिखता है और क्लासी भी। इसे आप साड़ी के साथ लगाएं, आपके पर्सनालिटी चमक जाएगी। पर्पल कलर 2025 में इन रहने वाला है। इसलिए इसे लगाकर आप फैशनेबल और ट्रेंडी दिखेंगी। इसमें आप हाफ कोट व्हाइट भी कर सकते हैं जो काफी स्टाइलिश दिखेगा।
डस्टी पिंक

डस्टी पिंक नेल कलर उनके लिए अच्छा है, जिन्हें सटल चीजें और लुक पसंद आता है। यह भी हर तरह की ड्रेस के साथ मैच कर जाएगा। डस्टी पिंक गॢमयों और सॢदयों दोनों मौसम में पसंद किया जाता है।
मरून नेल कलर

साड़ी हो या सूट, मरून नेल कलर सुंदर दिखते हैं। यह एक वर्सेटाइल नेल कलर है। मरून कलर हर उम्र की महिलाओं को पसंद आता है। यह हर स्किनटोन पर सूट करता है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो यह कलर आपके वैनिटी बॉक्स में जरूर होना चाहिए।
चॉकलेट नेल कलर

चॉकलेट शेड में यह नेल कलर बहुत प्यारा दिख रहा है और हर स्किन टोन के साथ मैच कर जाएगा। यह नेल कलर वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न दोनों ही तरह की ड्रेस के साथ अच्छा लगता है। इस साल मोका मूस कलर ट्रेंड में रहेगा। इसलिए जब भी आप इस नेल पेंट को लगाकर निकलेंगी तो लोग आपके फैशन को फॉलो करेंगे।
