बॉलीवुड में जब भी कोई अभिनेत्री की एंट्री होती है तो वो अपने पीछे एक छाप छोड़ जाती है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों की एंट्री में कभी सिनेमा हॉल सीटियों से गूंजता है तो कभी तालियों से। इससे हम अंदाजा लगा सकते है कि, अभिनेत्रियों की एंट्री कितनी शानदार होती है। यह तो रही मूवीज की बात वहीं अगर बॉक्सऑफिस की बात करें तो बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिनकी डेब्यू मूवी ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पब्लिक उनकी मूवी देखने के लिए बहुत बेताब हो रही थी साथ ही मूवी के ट्रैलर से ही सबको बेताबी होने लगी थी।

 

वहीं आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड में एंट्री करते ही कई बम फोड़े थे। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपनी एक्टिंग से ही सभी को घायल कर दिया हालांकि कभी-कभी उनकी मूवी ने इतना नहीं कमाया। लेकिन उसके बाद भी आज यह अभिनेत्रियां सभी के दिलों पर राज करती है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण समेत कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल है। चलिए जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में और इनकी मूवीज के बारे में जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा था।

 

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का। आज दीपिका जो भी है वो अपनी मेहनत की ही वजह से बॉलीवुड में आने से पहले उनका इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो बॉक्स ऑफिस पर खलबली मच गई थी। आपको बता दें कि, दीपिका ने बॉलीवुड की सुपर हिट मूवी “ओम शांति ओम” से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस मूवी ने उस वक्त 215 करोड़ की कमाई की थी। “ओम शांति ओम” में दीपिका के साथ, बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख़ खान, अर्जुन रामपाल समेत कई अन्य बेहतरीन कलाकार थे। दीपिका ने इसके अलावा भी बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में और यादें दी है।

 

आलिया भट्ट

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोडूसर महेश भट्ट की छोटी और लाड़ली बेटी आलिया भट्ट ने भी अपनी पहली ही मूवी से सभी को चौका दिया था। आपको बता दें कि, आलिया भट्ट ने बॉलीवुड की हिट मूवी “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” से की थी। इस मूवी की खासियत यह थी कि, इस मूवी में एक नहीं बल्कि 3 न्यू कमर थे। जहां एक ओर आलिया भट्ट थी वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन थे। इस मूवी ने उस वक्त 109.10 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि इस मूवी का सेकंड पार्ट भी आया लेकिन इस मूवी ने ज्यादा कमाल नहीं दिखाया। आलिया ने अभी तक के अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है।

 

करीना कपूर

बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें कि, करीना ने बॉलीवुड की हिट  रिफ्यूजी  बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस मूवी ने उस समय 35.4 करोड़ की कमाई की थी और यह कोई आम बात नहीं थी। इसके बाद करीना का करियर आस्मान पर चढ़ गया था। उन्होंने अपने अभी तक के करियर में कई हिट, सुपरहिट मूवीज दी है। वहीं इस मूवी में करीना के साथ सदी के महानायक के बेटे अभिषेक बच्चन भी थे।

 

कंगना रनौत

बॉलीवुड में “पन्गा क्वीन” के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत भी किसी से कम नहीं है। आपको बता दें कि, कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री से बिलकुल भी कनेक्शन नहीं रखती थी जिसके बाद अब उन्होंने खुद के दम पर एक अलग पहचान कायम की है। कंगना रनौत ने बॉलीवुड में “गैंस्टर” मूवी से कदम रखा था और आज उन्होंने कई हिट, सुपरहिट मूवीज दी है। वहीं बात करे कमाई की तो गैंस्टर मूवी ने उस वक्त 13 करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी में कंगना रनौत के साथ इमरान हाश्मी और शिनी आहूजा समेत कई अन्य कलाकार भी थे।

 

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को आज कौन नहीं जनता? अनुष्का शर्मा ने आज अपनी दम पर वो मुकाम हासिल किया है जिसके लिए आज हर एक लड़की सोचती है। उन्होंने अपनी डेब्यू मूवी से ही सबके दिलों पर कब्ज़ा कर लिया था। आपको याद होगा कि, अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड की हिट मूवी “रब ने बना दी जोड़ी” से बॉलीवुड में कदम रखा था इस मूवी में उनके अलावा शाहरुख़ खान भी लीड रूल में थे। इस मूवी ने 86.75 करोड़ की कमाई की थी।

 

यह भी पढ़े। 
OTT - आपके फेवरेट OTT प्लेटफार्म पर देखें जुलाई की लेटेस्ट वेब सीरीज, क्राइम, कॉमेडी का तड़का 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com