बॉक्स ऑफिस में अपना जलवा दिखाने को बेताब हैं ये नई जोड़ियाँ, क्या मिल पायेगी सफलता: Upcoming Bollywood Jodi
Upcoming Bollywood Jodi

Upcoming Bollywood Jodi: साल 2024 फ़िल्मी दुनिया के लिए अब तक बेहद कारगर साबित हुआ है। बॉक्स ऑफिस में कई सारी फ़िल्में हिट गई हैं वहीं अभी कई और फ़िल्में इस कतार में लगी हुई हैं। कोविड के बाद डूबते बॉलीवुड सिनेमा को जहाँ साल 2023 ने संभाला था वहीं साल 2024 इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड में दर्शकों को बड़े पर्दे पर काम करते हुए कई नई जोड़ियाँ दिखाई देंगी। इन जोड़ियों ने पहले अन्य किसी न किसी कलाकार के साथ काम करके धमाल मचाया हुआ है, अब देखना ये होगा कि क्या फिल्मों के निर्देशकों द्वारा बनाई गई यह जोड़ियाँ बॉक्स ऑफिस पर सफल हो पाती हैं या नहीं। हालाँकि फैंस इन नई जोड़ियों को एक साथ काम करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

Also read : एनिमल फेम तृप्ति डिमरी कार्तिक आर्यन संग इस फिल्म में आएंगी नज़र?: Tripti Dimri Upcoming Film

रणवीर सिंह के साथ कियारा

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रणवीर सिंह जल्द ही डॉन फिल्म के तीसरे पार्ट में मुख्य अदाकार की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। वहीं उनके अपोजिट बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी होंगी। ये जोड़ी बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आयेगी। फिल्म मेकर्स ने फरवरी 2024 में ‘डॉन-3’ की हिरोईन कियारा आडवाणी को घोषित किया था। वहीं निर्देशक फ़रहान अख्तर ने रणवीर कपूर को डान-3 फिल्म के लिए अगस्त 2023 में ही चुन लिया था।

वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ साउथ की ब्लॉकब्लास्टर हिरोईन कीर्ति सुरेश होंगी। ऐसा पहली बार होगा जब कीर्ति सुरेश और वरुण धवन एक साथ कोई मूवी कर रहे हों, अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री कैसी रहती है। आपको बता दें कि फिल्म का टीजर फिल्म मेकर्स द्वारा जनवरी में ही रिलीज कर दिया गया था।

तृप्ति डिमरी के साथ कार्तिक आर्यन

‘एनिमल’ मूवी से अपनी पहचान बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी जल्द ही “भूल भुलैया” फिल्म के तीसरे पार्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी। फिल्म मेकर्स द्वारा फिल्म की शूटिंग कोलकाता शहर से शुरू कर दी गई है। हालाँकि ‘भूल-भुलैया 3’ फिल्म कब रिलीज होगी इसकी घोषणा अभी फिल्म मेकर्स द्वारा नहीं की गई है।

‘छावा’ में विक्की का साथ देंगी रश्मिका

Upcoming Bollywood Jodi
Rashmika with Vicky

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर जल्द ही एक ऐतिहासिक मूवी ‘छावा’ को बड़े पर्दे पर रिलीज करने जा रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी। आपको बता दें कि फिल्म ‘छावा’ महाराज शिवाजी के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी। इस फ़िल्म में रश्मिका विक्की कौशल की पत्नी का रोल करती नजर आयेंगी।

राशि खन्ना के साथ होंगे विक्रांत

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ विक्रांत मेसी स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे। यह फिल्म गोधरा कांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई जा रही है।