बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान (सल्लू भाई) के शादी और अफेयर की सुर्खिया कभी ऑउटडेटेड नहीं होती। सलमान खान हमेशा किसी न किसी बात ऊपर से सुर्खियों में बने ही रहते है। जिसके चलते अब सलमान खान फिर से शादी और अफेयर की कंट्रोवर्सीस में आ गए है। भाईजान की फिल्मों का सबको बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है और उनकी फिल्में अच्छी कमाई भी करती हैं।

 

आपको बता दें कि, सलमान खान लगभग हर एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं और कई ऐसी अभिनेत्रियां है जो उनके साथ काम करना चाहती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया तो कही कुछ मूवी उनके साथ बनाने के बाद उन्होंने सलमान के साथ काम करना ही छोड़ दिया। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

1. जूही चावला

बॉलीवुड के “भाईजान” सलमान खान ने फिल्मों में आने के लिए काफी मेहनत की है और उन्होंने इसी दौरान एक्ट्रेस जूही चावला की फिल्म में कैमियो किया था। जिसके चलते कुछ निर्देशक दोनों को साथ में लाना भी चाहते थे लेकिन जूही ने साफ़ इंकार कर दिया था। दरअसल जूही उस वक्त एक स्ट्रगलर एक्ट्रेस थी जिसके चलते उन्होंने भाईजान ने साथ काम करने से मना कर दिया था। इस बात को सुनकर सलमान भी खफा हो गए थे और दोनों के बीच दीवाल कड़ी हो गई।

 

2. सोनाली बेंद्रे

सन 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे ने एक साथ काम किया था और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान काला हिरण मामले में फंसे थे। इस फिल्म के बाद सलमान और सोनाली ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। इस फिल्म के बाद सोनाली बेंद्रे ने सलमान के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था।

 

3. अमीषा पटेल

आपको बता दें कि, सुपरस्टार सलमान खान और अमीषा पटेल को एक साथ सिर्फ एक ही मूवी में देखा गया है। जिसका नाम था “ये है जलवा” इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। जिसके बाद अमीषा और सलमान दोनों को एक साथ काम करने का मौका तो मिला लेकिन अमीषा ने भाईजान के साथ काम करने से इनकार कर दिया।

 

4. कंगना रनौत

बॉलीवुड की “पंगा क्वीन” भी भाईजान से पंगा ले चुकी है। आपको बता दें कि, कंगना उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो काफी मुंहफट है। उन्हें जो सही लगता है उसे करने से वे पीछे नहीं हटती। दरअसल, कंगना को सलमान के साथ फिल्म सुल्तान में काम करने का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया। आपको यह भी बता दें कि, कंगना ने आज तक किसी भी सुपरस्टार के साथ काम नहीं किया है।

 

5. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में से एक है। दीपिका के साथ हर कोई एक बार काम जरूर करना चाहता है। वहीं जब दीपिका के सामने सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने का ऑफर आया तब उन्होंने मना कर दिया था। आपको बता दें कि, दीपिका ने एक नहीं दो नहीं बल्कि छः फिल्मों के ऑफर ठुकराए है। फिल्म रिजेक्ट करने के लिए खुद सलमान दीपिका पादुकोण के सामने अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

 

6. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की “देसी गर्ल” भी उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने सलमान खान के साथ कुछ फिल्म करने के बाद उनके साथ काम करना ही छोड़ दिया था। गौरतलब है कि, हमारी देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी फेमस है। दरअसल, कुछ सालों पहले प्रियंका ने भारत छोड़ दिया था जिससे सलमान खान और मेकर्स को काफी बड़ा झटका लगा था। जिसके बाद फिल्मों में प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को मिलने लगी।

 

यह भी पढ़े। 

Celebrity Beauty Tips – अपनी आंखों को बनाना है खूबसूरत तो जरूर अपनाएं जैकलिन फर्नांडीस के ये बेस्ट आई मेकअप टिप्स, देखें फोटो

बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com