how to make oil for grey hair at home step by step
7 best tips to reduce grey hair naturally at young age

Overview: जवानी में ही सफेद होने लगे हैं बाल? फॉलो करें ये 7 ट्रिक्स

How To Reduce Grey Hair: आजकल के गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से बहुत ही कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। कई बार तो ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बहुत कम उम्र में लोगों के बाल पूरी तरह से सफेद हो जाते हैं। इसकी वजह से कई बार कॉफिडेंस लो होने लगता है। अक्सर ये जेनेटिक कारणों से भी होता है। बाल सफेद होने पर लोग बाजार में मौजूद कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं, जो सेहत के लिए और भी बुरे साबित होते हैं।

How To Reduce Grey Hair: आजकल के गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से बहुत ही कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। कई बार तो ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बहुत कम उम्र में लोगों के बाल पूरी तरह से सफेद हो जाते हैं। इसकी वजह से कई बार कॉफिडेंस लो होने लगता है। अक्सर ये जेनेटिक कारणों से भी होता है। बाल सफेद होने पर लोग बाजार में मौजूद कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं, जो सेहत के लिए और भी बुरे साबित होते हैं।

अगर आपके भी बाल समय से पहले सफेद होने लगे हैं, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। रोजाना कुछ आसान ट्रिक्स को फॉलो करके आप अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आपके बाल लंबे वक्त तक काले और घने बने रहेंगे। आइए जानें बालों को काला बनाए रखने के खास ट्रिक्स…

Also read: बेज क्रिस्टल एम्बेलिश्ड गाउन में सारा अली खान ने लूटी महफिल, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस: ​Sara Ali Khan Gown​

स्मोकिंग से करें तौबा

जो लोग बहुत ज्यादा स्मोक करते हैं, उन्हें बालों के सफेद होने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। अगर आप समय से पहले बूढ़ा नहीं होना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल से स्मोकिंग को टाटा-बाय-बाय कर देना चाहिए। इससे बालों के सफेद होने का प्रोसेस स्लो हो सकता है।

स्ट्रेस कम लें

Reduce Grey Hair
Reduce Stress

जो लोग बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं और हमेशा स्ट्रेस लेते हैं, उनके बाल बहुत जल्दी सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों में गंजापन भी जल्दी देखने को मिलता है। अगर आपके बालों में भी सफेदी आना शुरू हो चुकी है, तो आपको स्ट्रेस लेना कम कर देना चाहिए। ये आपकी खूबसूरती को कम कर सकता है।

स्कैल्प को रखें हेल्दी

अगर आपका स्कैल्प हेल्दी नहीं है, तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में स्कैल्प की हेल्थ का पूरा ख्याल रखें। इसके लिए अपने स्कैल्प की जरूरत को ध्यान में रखते हुए शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

बैलेंंस डाइट लें

Balanced Diet
Balanced Diet

बालों के झड़ने और सफेद होने के पीछे सबसे मुख्य कारण होता है खराब डाइट। ऐसे में अपनी डाइट में B vitamins, B-12, D, E, A और प्रोटीन युक्त डाइट को शामिल करें। इससे बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है।

बालों को धूप से बचाएं

धूप की खतरनाक किरणों से बालों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में बालों की सेफ्टी बढ़ाने के लिए उन्हें हमेशा ढककर रखें। बालों को कवर रखने से उन्हें सफेद होने से बचाया जा सकता है।

बालों पर कैमिकल के इस्तेमाल से बचें

Hair Straightening Care
Hair Straightening Care

बालों पर कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। इससे बाल झड़ने से लेकर सफेद बालों तक की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बालों पर ब्लीच या हीटिंग प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने से बचें। इन चीजों का जितना कम इस्तेमाल करें। ये आपके बालों को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...