रिश्तेदारों को नहीं पहचानते बच्चे, ऐसे कराएँ उनसे पहचान
बच्चों को पता ही नहीं चल पाता है कि कौन उनके करीबी रिश्तेदार हैं और कौन दूर के हैंI ऐसे में पेरेंट्स को उन्हें सबके सामने नमस्ते करने के लिए कहना पड़ता हैI
Introduce Relatives to a Child: आजकल अधिकांश लोग एकल परिवार में रहते हैंI वे अपने परिवार वालों व रिश्तेदारों से केवल खास अवसरों पर ही मिलते हैंI ऐसे में जब बच्चे अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं तो उन्हें पहचान नहीं पाते हैंI बच्चों को समझ नहीं आता है कि उन्हें किसके पैर छूने हैं और किसे नमस्ते कहना हैI कहने का मतलब यह है कि बच्चों को पता ही नहीं चल पाता है कि कौन उनके करीबी रिश्तेदार हैं और कौन दूर के हैंI ऐसे में पेरेंट्स को उन्हें सबके सामने नमस्ते करने के लिए कहना पड़ता है, जिसकी वजह से रिश्तेदारों को ऐसा लगता है कि आपने अपने बच्चों को उनके बारे में नहीं बताया हैIअगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप बच्चों को रिश्तेदारों से जान-पहचान कराने के लिए ये तरीके अपना सकती हैंI
Also read: बच्चा बात-बात पर मांगता है रिश्तेदारों से गिफ्ट, ऐसे सुधारें उसकी आदत
बच्चों को रिश्तेदारों के किस्से सुनाएं

अगर आपके बच्चे अपने रिश्तेदारों को नहीं पहचानते हैं और उनसे मिलने के बाद उनके साथ अनजान सा व्यवहार करते हैं तो आप उनकी जान-पहचान कराने के लिए उन्हें रिश्तेदारों के मजेदार किस्से सुना सकती हैंI ऐसा करने से बच्चों को रिश्तदार याद रहने हैं और उन्हें पहचानने में भी आसानी होती हैI
फैमिली ट्रिप प्लान करें

आपके बच्चे अपने रिश्तेदारों को पहचाने इसके लिए आप एक फैमिली ट्रिप प्लान कर सकती हैंI ऐसा करने से सबके साथ समय बिताने पर बच्चों को रिश्तेदारों को पहचानने में आसानी होती है और वे बड़ी आसानी से एकदूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी बना पाते हैंI
रिश्तेदारों को अपने घर बुलाएं

बच्चे रिश्तेदारों को इसलिए नहीं पहचान पाते हैं क्योंकि वे एकदूसरे से बहुत कम मिलते हैंI ऐसे में आप उनके बीच जान-पहचान कराने के लिए रिश्तेदारों को अपने घर खाने पर बुला सकती हैंI बच्चे जब घर पर उनसे मिलेंगे तो उन्हें घुलने-मिलने में आसानी होगीI
रिश्तेदारों के साथ अकेले समय बिताने दें

बच्चे अपने रिश्तेदारों को इसलिए भी नहीं पहचान पाते हैं क्योंकि पेरेंट्स उन्हें अकेले रिश्तेदारों के साथ समय ही बिताने नहीं देते हैंI वे अपने बच्चों को हमेशा खुद से चिपका कर रखते हैंI ऐसे में बच्चे भी जब उनसे मिलते हैं तो बात करने में हिचकिचाते हैंI इसलिए जरूरी है कि बच्चों को रिश्तेदारों के साथ अकेले थोड़ा समय बिताने दिया जाएI जब वे अपने रिश्तेदारों के साथ अकेले समय बिताएंगे तो उन्हें उनके साथ अच्छा लगेगा और वे उनसे मिलना पसंद करेंगेI
फैमिली ट्री बना कर समझाएं बच्चों को

पेरेंट्स अपने बच्चों को विस्तार से अपने रिश्तेदारों के बारे में शुरू से नहीं बताते हैं, जब वे मिलते हैं तब वे अपने बच्चों को बताते हैंI ऐसे में बच्चों को उनके बारे में कुछ भी नहीं पता होता है, जिसकी वजह से वे उनका महत्व नहीं जान पाते हैंI ऐसे में जरूरी है कि पेरेंट्स फैमिली ट्री बना कर बच्चों को उनके रिश्तेदारों के बारे में बताएं और उनका परिचय कराएँI उन्हें बताएं कि उनकी जनरेशन कौन सी जनरेशन है, उनके परिवार में कौन-कौन है- और वे लोग क्या करते हैंI
