बचत के साथ हर महीने होगी कमाई, बड़े काम की है ये स्कीम: Post Office Saving Scheme
Saving Schemes For Women Credit: Istock

Post Office Saving Scheme: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने के लिए सरकार, बैंकों और पोस्‍ट ऑफिस द्वारा कई स्‍कीम्‍स चलाई जा रही हैं। ऐसी ही पोस्‍ट ऑफिस की एक स्‍कीम है जिसमें महिलाएं बचत के साथ घर बैठे कमाई भी कर सकती हैं। पोस्‍ट ऑफिस की मंथली इनकम स्‍कीम भारत सरकार द्वारा संचालित सेविंग स्‍कीम है जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करती है। इस सेविंग अकाउंट के तहत महिलाएं हर महीने सेविंग कर अपने लिए रोजगार का इंतजाम कर सकती हैं। पोस्‍ट ऑफि‍स मंथली इनकम स्‍कीम निवेश के साथ हर महीने कमाई का एक अच्‍छा विकल्‍प है। यह भारत सरकार की स्‍कीम है इसलिए निवेश के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इस स्‍कीम में निवेश शुरू करना बहुत आसान है, आइए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: एक ऐसा खास पोस्ट ऑफिस जहां सिर्फ महिलाएं करती हैं काम: Women Post Office

पोस्‍ट ऑफि‍स में खुलवाएं खाता

Post Office Saving Scheme
Open account in post office

पोस्‍ट ऑफि‍स मंथली इनकम स्‍कीम में निवेश शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्‍ट ऑफि‍स में जाकर एक खाता खुलवाना होगा। पोस्‍ट ऑफि‍स मंथली इनकम स्‍कीम अकाउंट वयस्‍क लोग ही खुलवा सकते हैं। नाबालिग बच्‍चों के लिए माता-पिता या अभिभावक के साथ संयुक्‍त खाता खुलवाया जा सकता है।

कितने निवेश की होगी जरूरत

पोस्‍ट ऑफि‍स मंथली इनकम स्‍कीम में न्‍यूनतम 1000 रुपए से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। पोस्‍ट ऑफि‍स के नियमों के मुताबिक एक सिंगल अकाउंट होल्‍डर एक वित्‍त वर्ष में अधिकतम 9 लाख रुपए तक ही निवेश कर सकते हैं। ज्‍वाइंट अकाउंट में निवेश की अधिकतम निवेश सीमा 15 लाख रुपए है।

इतना मिलेगा ब्‍याज

पोस्‍ट ऑफि‍स मंथली इनकम स्‍कीम में अभी 7.4 प्रतिशत सालाना ब्‍याज मिलता है। इंडिया पोस्‍ट मंथली इनकम स्‍कीम में एक लाख रुपए के निवेश पर हर महीने 620 रुपए और सालाना 7440 रुपए की कमाई होगी। अकाउंट ओपन होने की तारीख से एक महीना पूरा होने पर ब्‍याज का भुगतान शुरू हो जाता है। मैच्‍योरिटी तक हर महीने ब्‍याज का भुगतान किया जाता है। हर महीने जमा होने वाले ब्‍याज पर अतिरिक्‍त ब्‍याज का भुगतान नहीं होगा। इस स्‍कीम के तहत मिलने वाले ब्‍याज पर इनकम टैक्‍स भी लगता है, जो व्‍यक्ति के टैक्‍स स्‍लैब के आधार पर होता है।

कितने साल के लिए खुलता है खाता

बचत स्‍कीम
For how many years is the account opened

पोस्‍ट ऑफि‍स मंथली इनकम स्‍कीम का खाता पांच साल के लिए खोला जाता है। इससे पहले आप खाते में जमा की गई राशि को निकाल नहीं सकते। योजना के तहत आप अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। इसमें आप एक से ज्‍यादा खाते खुलवा सकते हैं जिसकी कुल राशि 9 लाख ही होनी चाहिए। इस स्‍कीम के तहत अधिकतम तीन लोग ज्‍वॉइंट अकाउंट में भी खाता खुलवा सकते हैं। जिसकी मैक्‍जीमम लिमिट 15 लाख रुपए हो सकती है।

खाता खोलने के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज

पोस्‍ट ऑफि‍स मंथली इनकम स्‍कीम का लाभ उठाने के लिए सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड में से किसी एक की कॉपी लगानी अनिवार्य है। इसके अलावा घर का पता और यूटिलिटी बिल्‍स को भी जमा करवाया जाता है। साथ ही दो पासपोर्ट साइज के फोटो संलग्‍न करना अनिवार्य है।