Kitchen Scrub Cleaning
Kitchen Scrub Cleaning

Overview:

कई बार तो बर्तन साफ करने के स्पंज में इतने बैक्टीरिया पनप जाते हैं कि ये एक टॉयलेट से भी ज्यादा गंदा हो जाता है। यह बात हम नहीं, बल्कि डॉक्टर्स, हेल्थ एक्सपर्ट और अध्ययन कहते हैं।

Kitchen Scrub Cleaning: बर्तन साफ करने के लिए घर-घर में स्क्रबर और स्पंज का उपयोग करना बहुत ही आम बात है। अक्सर किफायती महिलाएं एक स्क्रबर या स्पंज को दो से तीन महीने तक काम में लेती हैं। और जब वो थोड़ा खराब हो जाता है तो उसे टाइल्स या सिंक साफ करने के काम में लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी सफाई का यही ‘अस्त्र’ खतरनाक बैक्टीरिया से भरा होता है। जी हां, कई बार तो इसमें इतने बैक्टीरिया पनप जाते हैं कि यह एक टॉयलेट से भी ज्यादा गंदा हो जाता है। यह बात हम नहीं, बल्कि डॉक्टर्स, हेल्थ एक्सपर्ट और अध्ययन कहते हैं। ऐसे में आपको  स्क्रबर्स और स्पंज के सही उपयोग के विषय में पूरी जानकारी होना जरूरी है।

Food Poisoning In Summer
Washing : Food Poisoning In Summer

किसी भी परिवार की सेहत काफी हद तक साफ सफाई पर भी निर्भर करती है। अगर आपके फैमिली मेंबर्स नियमित रूप से बीमार पड़ रहे हैं तो हो सकता है कि आप कहीं न कहीं गलती कर रहे हों। ऐसी ही एक आम गलती है बर्तन साफ करने के स्पंज को कई महीनों तक काम में लेना। अध्ययन बताते हैं कि बर्तनों को साफ करने वाला स्पंज या स्क्रबर कई हानिकारक बैक्टीरिया के लिए प्रजनन स्थल बन जाते हैं। रसोई के इस स्पंज में 360 प्रकार के बैक्टीरिया पनप सकते हैं। अध्ययन के अनुसार में 1 क्यूबिक सेंटीमीटर में 54 मिलियन बैक्टीरिया तक हो सकते हैं।

जब हम इन गंदे स्पंज या स्क्रबर से बर्तन या अन्य सतह साफ करते हैं तो ये बैक्टीरिया फैल जाते हैं और भोजन को टॉक्सिक बना देते हैं। ये पेट संबंधी कई बीमारियों के साथ ही मेनिनजाइटिस, बुखार, निमोनिया, पेचिश और ब्लड पॉइजनिंग जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

यूएसए के हेमेटोलॉजिस्ट-ऑन्कोलॉजिस्ट एमडी रवि के गुप्ता ने बताया कि अपने स्पंज को साफ और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान उपाय हर किसी को करने चाहिए।  स्पंज या स्क्रबर को हर थोड़े दिनों में माइक्रोवेव कर लेना चाहिए। इससे बैक्टीरिया काफी हद तक खत्म हो सकते हैं। इसी के साथ एक या दो सप्ताह में पुराने स्क्रबर और स्पंज को बदल लेना चाहिए। स्क्रबर या स्पंज से बेहतर स्क्रब ब्रश का उपयोग करना है। आप सिलिकॉन ब्रश और डिशवॉशर का उपयोग भी कर सकते हैं। कुछ महिलाएं स्क्रबर को साफ करने के लिए उसे गर्म पानी में उबालती हैं। लेकिन साल 2007 में हुए एक अध्ययन के अनुसार स्पंज को उबालने से बेहतर उसे माइक्रोवेव करना है। आप पानी में बेकिंग सोडा डालकर स्पंज या स्क्रबर को उसमें डालकर दो मिनट के लिए ​माइक्रोवेव करें। इसी के साथ स्पंज को काम में लेने के बाद हमेशा वॉश करना चाहिए। इसे सूखे स्थान पर रखकर सुखा लेना चाहिए। स्पंज को कभी भी साबुन या पानी में डुबो कर न छोड़ें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...