इन सिंपल टिप्स की मदद से साफ करें मेंस्ट्रुअल कप: Menstrual Cup Cleaning
Menstrual Cup Cleaning

Menstrual Cup Cleaning: पीरियड्स की समस्या से हर लड़की को गुजरना पड़ता है। हालांकि यह कोई समस्या नहीं है बल्कि यह गॉड गिफ्ट है। पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को मूड स्विंग्स, पेट दर्द, ऐंठन और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। इन दिनों में महिलाओं को दिनभर पैड बदलने और कपड़े में दाग लगने का डर सताता रहता है। पहले महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल किया करती थी, इसके बाद मार्केट में पैड आना शुरू हुए। महिलाओं ने पैड का इस्तेमाल करना शुरू किया। लेकिन पैड इतने मंहगे होते हैं कि महिलाओं को इसके लिए हर महीने एक बजट बनाकर चलना पड़ता है। अगर आप भी बार-बार पैड बदलने और और बजट बनाने की समस्या से थक चुकी हैं तो मेंस्ट्रूअल कप आपके लिए बेस्ट है आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

मेंस्ट्रूअल कप के इस्तेमाल से महिलाएं कई स्वास्थ्य जुड़ी बीमारियों से बच सकती है। हालांकि, आज भी ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें मेंस्ट्रूअल कप का इस्तेमाल करना नहीं आता क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं रहती है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए और इसे साफ कैसे किया जाए? आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि अगर आप भी मेंस्ट्रूअल कप का इस्तेमाल करती हैं तो इसे साफ कैसे करना है, तो चलिए जानते हैं।

क्या होता हैं मेंस्ट्रुअल कप

Menstrual Cup Cleaning
Menstrual Cup

मेंस्ट्रूअल कप रबर और सिलिकॉन से बना होता है। इसीलिए यह मुलायम होता है। यह फनल की शेप का होता है। इसका इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान किया जाता है। इसे महिलाएं योनि में डालती हैं। यह रबर का बना होता है इसलिए योनि में डालने में कोई दर्द नहीं होता। इसके अंदर पीरियड का ब्लड इकट्ठा किया जाता है।

मेंस्ट्रुअल कप के फायदे

  • मेंस्ट्रूअल कप पैड की तुलना में सस्ता होता है पैड जहां हर 3, 4 घंटे में बदलना पड़ता है। वहीं मेंस्ट्रुअल कप को आप एक से अधिक बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। जैसा कि यह सिलिकॉन का बना हुआ होता है इस वजह से इसमें किसी भी प्रकार का कोई केमिकल नहीं होता है।
  • मेंस्ट्रूअल कप में बदबू की समस्या नहीं होती है यह लंबे समय तक फ्रेश रहने में मदद करता है।
  • मेंस्ट्रुअल कप लंबे समय तक चलते हैं। इसका इस्तेमाल एक से अधिक बार किया जा सकता है। यह इको फ्रेंडली भी होते हैं।

मेंस्ट्रुअल कप को ऐसे करें साफ

Menstrual Cup Cleaning
Menstrual Cup Cleaning Tips
  • मेंस्ट्रूअल कप को साफ करने के लिए कपड़े धोने वाले साबुन या केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल ना करें। इसे धोने के लिए अनसेंटेड साबुन का इस्तेमाल करें। फिर पानी से कप को अच्छी तरह से धो लें।
  • अगर आप कप को पानी से साफ नहीं करना चाहते तो आप टॉयलेट पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मार्केट में मेंस्ट्रूअल कप को साफ करने के कई प्रोडक्ट मिलते हैं। आप चाहे तो उनका इस्तेमाल कर कप को अच्छे से साफ कर सकती है। लेकिन यह थोड़े महंगे होते हैं।
  • मेंस्ट्रूअल कप को स्टेरलाइज किया जा सकता है। कप को कुछ देर के लिए गर्म पानी में भीगने के लिए छोड़ दें, इससे यह अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।
  • मेंस्ट्रूअल कप को साफ करने के बाद स्टोर करने के लिए एक बैग या पाउच का इस्तेमाल करें। जिससे कि वह सुरक्षित रहेंगे।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...