Lipstick Hacks
lipstick hacks

Lipstick Hacks: जब भी सुंदरता में चार चांद लगाने की बात आती है लोगों को मेकअप की याद आ जाती है। हम कितना भी अच्छा आउटफिट पहन लें उसके ऊपर ज्वेलरी कैरी कर लें या फिर कोई सा भी फुटवियर पहन लें। जब तक प्रॉपर मेकअप नहीं किया जाता तब तक लुक कंप्लीट नहीं होता। लड़कों का तो फिर भी ठीक है लेकिन लड़कियां तो बिना मेकअप के अपना लुक कंप्लीट मानती ही नहीं हैं।

मेकअप करते समय हम कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जो फेस के अलग-अलग एरिया पर अलग-अलग तरीके से अप्लाई किए जाते हैं। सभी मेकअप प्रोडक्ट का चेहरे के सुंदरता को बढ़ाने में अहम योगदान होता है। हालांकि, हम कितना भी मेकअप कर लें बिना लिपस्टिक के यह कंप्लीट नहीं दिखता। ओवरऑल मेकअप कंप्लीट होने के बाद सबसे लास्ट में लिपस्टिक लगाई जाती है और उसी के बाद सुंदरता निखर कर सामने आती है।

लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जो मेकअप को कंप्लीट करने का काम करता है। जिन लोगों को मेकअप करना पसंद नहीं होता वह भी लिपस्टिक लगाना तो पसंद कर ही लेते हैं।लिपस्टिक हम लगा तो लेते हैं लेकिन जब तक इसे सही ढंग से ना लगाया जाए लुक आकर्षक नजर नहीं आता है। चलिए आज हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताते हैं जो आपके लुक को ब्यूटीफुल बनाने का काम करेगा।

लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें। यह होठों को डिफाइन करने का काम करता है और उनका शेप प्रॉपर नजर आता है। ध्यान रखें की लिप लाइनर हमेशा लिप्स की मैचिंग का होना चाहिए तभी अच्छा लगेगा।

Lipsticks

लिपस्टिक को कभी भी डायरेक्ट ट्यूब से अप्लाई ना करें। इसकी जगह अगर आप ब्रश का इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। ब्रश के इस्तेमाल से होंठों पर लिपस्टिक अच्छी तरह से अप्लाई होती है और ज्यादा देर तक टिकी रहती है।

लिपस्टिक लगाने का भी एक तरीका है। अगर आप इसे अपने होठों के बीच से लगाते हुए कोनों तक ले जाएंगे तो यह पूरी तरह से होठों को कवर करेगी। इस तरह से पूरे होंठ पर एक जैसी लिपस्टिक समान मात्रा में अप्लाई होगी और आप खूबसूरत नजर आएंगे।

लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहे और बिगड़े नहीं इसके लिए पहले इसकी एक लेयर अप्लाई करें। अब आपको एक टिशू पेपर लेना होगा और इसे अपने दोनों होठों के बीच में दबाना होगा। इससे एक्स्ट्रा लिपस्टिक बाहर हो जाएगी। इसके बाद आप लिपस्टिक का एक और कोट अप्लाई करें। ऐसा करने से लिपस्टिक का परफेक्ट शेड नजर आएगा।

अगर आपको लिपस्टिक का मैट लुक चाहिए तो इसे अप्लाई करने के बाद टिशू पेपर को होठों से हल्का सा दबाएं और एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को हटा दें। इस तरह से लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग भी बनी रहेगी।

अगर आप ड्राई मैट लिपस्टिक होठों पर अप्लाई कर रहे हैं, तो इसके पहले लिप बाम लगाना ना भूलें। वैसे भी हर बार लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को मॉश्चराइज कर लिया जाए तो त्वचा मुलायम और सुरक्षित बनी रहती है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...