Almond
Side Effects Of Almond Credit: Istock

Almond for Kids: बच्‍चों को ड्रायफ्रूट्स खिलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हेल्‍दी स्‍नैकिंग के लिए ड्रायफ्रूट्स खासकर बादाम से बेहतर और कोई विकल्‍प नहीं हो सकता। बादाम को पोषक तत्‍वों का खजाना माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई, मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। बादाम में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट हेल्‍थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। खासकर ग्रोइंग एज में बच्‍चों को इसका सेवन मुख्‍य रूप से करना चाहिए। लेकिन क्‍या आप जानते हैं बादाम का ओवर कंजप्‍शन या अधिक मात्रा में खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। जी हां ये डाइजेशन और ओवरवेट जैसी समस्‍याओं को बढ़ावा दे सकता है। बच्‍चों को एक दिन में कितने बादाम का सेवन करना चाहिए और इसके ओवर कंजप्‍शन के क्‍या साइड इफेक्‍ट्स हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: बच्‍चों को विंटर्स में बिजी रखने में काम आ सकते हैं ये क्रिएटिव आइडियाज: Keep Kids Active in Window

एक दिन में बच्‍चा कितने बादाम खा सकता है

सीमित मात्रा में दे बच्‍चों को बादाम
How many almonds can a child eat in a day

बढ़ती उम्र में बच्‍चों को अधिक पोषक तत्‍वों की आवश्यकता होती है और बादाम कई तरह के पोषक तत्‍वों की पूर्ति कर सकता है। एक दिन में बच्‍चे को कितने बादाम खाने चाहिए ये उनकी उम्र,  डाइट, हेल्‍थ कंडीशन और वजन पर निर्भर करता है।

– यदि आपका बच्‍चा 1 से 3 साल तक का है तो उसे एक दिन में 3-4 बादाम दिए जा स‍कते हैं।

– वहीं 4 से 8 साल तक के बच्‍चे एक दिन में 5-8 बादाम का सेवन कर सकते हैं।

– इसके अलावा 9 से 18 साल तक के ग्रोइंग बच्‍चे 8-10 बादाम खा सकते हैं। इससे ज्‍यादा कंजप्‍शन नुकसानदायक हो सकता है।

बच्‍चों को बादाम से होने वाले साइड इफेक्‍ट्स

यदि बादाम का सेवन निश्चित मात्रा में किया जाए तो इससे बेहतर स्‍नैकिंग और कोई नहीं हो सकती। लेकिन अधिक कंजप्‍शन से कई समस्‍याएं उत्‍पन्‍न हो सकती हैं।

पाचन संबंधित समस्‍या: बादाम का अधिक सेवन करने से सूजन और कब्‍ज जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। बच्‍चों का पेट काफी नाजुक और संवेदनशील होता है। कई बार बच्‍चे बादाम में मौजूद फाइबर को डाइजेस्‍ट नहीं कर पाते, जो गैस, कब्‍ज और पेट बढ़ने जैसी समस्‍याओं को बढ़ावा दे सकता है। 

वजन बढ़ना: बादाम का सीमित मात्रा में कंजप्‍शन ही फायदेमंद होता है क्‍योंकि बादाम में कैलारी की मात्रा अधिक होती है। जो वजन बढ़ने जैसी समस्‍या को बढ़ावा दे सकती है। जिन बच्‍चों को फिजिकल एक्टिविटी कम होती है उनका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

किडनी स्‍टोन: बादाम में अधिक मात्रा में कैल्शियम ऑक्‍सालेट होता है जो किडनी स्‍टोन का कारण बन सकता है। बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से यूरिन में कैल्शियम ऑक्‍सालेट की मात्रा बढ़ सकती है जिससे किडनी स्‍टोन हो सकता है। इसलिए बच्‍चों को इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

Also Read: यदि बच्‍चा है अधिक खर्चीला, तो इन 5 तरीकों से सिखाएं उसे पैसे की वैल्‍यू: Teach Money Value to Kids

कैसे खिलाएं बच्‍चों को बादाम

सीमित मात्रा में दे बच्‍चों को बादाम
How to feed almonds to children

– बच्‍चों को यदि बादाम खाना पसंद नहीं है तो बादाम को मखाने के साथ भूनकर और पाउडर बना कर रख लें और उसे दूध में मिलाकर बच्‍चों को दे सकते हैं।

– बच्‍चे को बादाम का हलवा भी दिया जा सकता है।

– बादाम को चॉकलेट में लपेटकर बच्‍चे को चॉकलेट के रूप में भी दिया जा सकता है।

– बादाम को किसी भी हेल्‍थ ड्रिंक, हलवा और डिश का हिस्‍सा बनाकर डाइट में शामिल किया जा सकता है।

– बादाम को घी में भूनकर, उसपर नमक और काली मिर्च छिड़क दें और इसे स्‍नैकिंग के तौर पर बच्‍चों को दें।