Almond Soaked in Water
Almond Soaked in Water

Summary: बच्चों के लिए भीगे बादाम: दिमाग, पाचन और विकास के लिए सुपरफूड

Soaked Almonds for Kids : बच्चों को भीगे बादाम खिलाने से कई लाभ हो सकते हैं। यह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Soaked Almonds for Kids: बादाम मैग्नीशियम, विटामिन ई और डायट्री फाइबर का काफी अच्छा सोर्स है। ये पाचन तंत्र को मजबूत करने और मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में असरदार हो सकता है। भीगे हुए बादाम शिशुओं और बच्चों के लिए पोषण का एक बेहतरीन स्रोत हैं। इससे प्रोटीन, हेल्टी फैट, विटामिन्स और मिनरल्स प्राप्त होता है। नियमित रूप से बच्चों को भीगे बादाम खिलाने से उनके शरीर का विकास बेहतर होता है। आइए जानते हैं बच्चों को भीगे बादाम खिलाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं?

almonds in white bowl on jute besides some scattered on table
almonds in white bowl

बादाम भिगोने से फाइटेट्स को हटाने में मदद मिलती है, जो आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण को कम करते हैं। ऐसे में अगर आप पोषण तत्वों का बेहतर अवशोषण चाहते हैं, तो अपने बच्चों को भीगे हुए बादाम का सेवन कराएं।

भीगे हुए बादाम का सेवन करने से शरीर को विटामिन ई प्राप्त हो सकता है। विटामिन ई से भरपूर होने के कारण यह स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। यह बच्चों की स्किन के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

अपच और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप बच्चों को भीगे हुए बादाम दे सकते हैं। यह अपच की दिक्कतों को कम करके मल त्याग में होने वाली परेशानी को कम कर सकता है।

woman playing with her child in kitchen
Digestion

मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत भीगे हुए बादाम काफी अच्छे माने जाते हैं। क्योंकि उनमें ओमेगा 3 वसा होता है, जो बच्चों के ब्रेन की कार्य क्षमता को बेहतर कर सकते हैं।

भिगोने पर बादाम के पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। अगर आप अपने बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं चाहते हैं, तो भीगे हुए बादाम का सेवन कराएं।

a boy shows thinking manner beside a bowl of dryfruits
Almond

यह तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है क्योंकि बादाम में मौजूद प्रोटीन तंत्रिका कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है। इससे कोशिकाओं का विकास अच्छे से हो सकता है।

भीगे हुए बादाम खिलाने से बच्चों को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा बादाम खाता है, तो इससे नुकसान होने की भी संभावना होती है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही उन्हें बादाम खिलाएं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...