banana benefits
banana benefits

Overview:

शारीरिक के साथ ही केला आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसे खाने से आपका मूड अच्छा रहता है। यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। ऐसे में 20 से 30 की उम्र की महिलाओं को अपनी नियमित डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए।

Benefits of Banana for Women: केले को हमेशा से ही सुपरफूड की लिस्ट में टॉप पर रखा जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस स्वादिष्ट फल के सेवन के कई शानदार फायदे हैं। आपको क्विक एनर्जी देने के साथ ही केला, आपके पाचन को सुधारता है। यह आपकी स्किन और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। शारीरिक के साथ ही केला आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसे खाने से आपका मूड अच्छा रहता है। यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। ऐसे में 20 से 30 की उम्र की महिलाओं को अपनी नियमित डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए। यह महिलाओं के लिए एक शानदार स्नैक विकल्प है।

केला एक पावरफुल फल है, जिसे आप कंप्लीट फूड भी बोल सकते हैं।
Banana is a powerful fruit, which you can also call a complete food.

केला एक पावरफुल फल है, जिसे आप कंप्लीट फूड भी बोल सकते हैं। इसमें नेचुरल शुगर होती है, जिसके कारण इसे खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। जो महिलाएं अपनी सुबह की डाइट में केले का सेवन करती हैं, उनमें दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। वो लो-एनर्जी की परेशानी से बचती हैं। ऐसे में महिलाएं ज्यादा पावर के साथ काम कर पाती हैं। उनका मूड भी बेहतर होता है। इस फल में मौजूद अमीनो एसिड ‘ट्रिप्टोफैन’ शरीर सेरोटोनिन में बदल देता है। जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। काम के दबाव से परेशान महिलाओं का तनाव केला खाने से कुछ कम हो सकता है। विटामिन बी 6 से भरपूर केला खाने से मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।  

बिगड़े हुए खानपान, लाइफस्टाइल आदि के कारण अधिकांश लोग इन दिनों पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसका आसान हल है केला। केला आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छा रहता है। इस स्वादिष्ट फल में भरपूर फाइबर होता है। इसमें मौजूद पेक्टिन भोजन को पचाने में मददगार होता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह पोषक तत्वों के अवशोषण को सुधारता है।

हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन पर बेदाग निखार हो। केला यह काम बहुत ही आसानी से कर पाता है। इसमें ए, सी और ई होता है। ये सभी विटामिन स्किन के लिए अच्छे होते हैं। विटामिन ए स्किन को सूरज से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह झुर्रियां, फाइन लाइन्स और रूखेपन को भी दूर करता है। साथ ही एक्ने जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। वहीं  विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे स्किन पर टाइटनेस आती है। यही कारण है कि केला एंटी-एजिंग का काम करता है। इसे नियमित रूप से खाकर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।  

हृदय को सेहतमंद रखने का आसान तरीका है केले का सेवन करना। यह  पोटेशियम का प्रमुख सोर्स है, जिससे सोडियम संतुलित रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। ऐसे में आपका हृदय भी सेहतमंद रहता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जो महिलाएं अपनी डाइट में हाई सोडियम फूड शामिल करना चाहती हैं, उनके लिए केला एक अच्छा विकल्प है। कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरा हुआ केला महिलाओं की हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...