नाइट शिफ्ट में ऐसे रखें अपनी सेफ्टी का ख्याल, घर वालों को नहीं सताएगी बेटी की चिंता: Night Shift For Women
be there for you at all times

Overview: नाइट शिफ्ट में ऐसे रखें अपनी सेफ्टी का ख्याल

Safety of Women During Night Shifts: आजकल के ऑफिस कल्चर में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं को भी नाइट शिफ्ट में काम करना पड़ता है। ऐसे तो बहुत से ऑफिसिस में महिलाओं की सेफ्टी का ख्याल रखते हुए उन्हें केवल दिन की शिफ्ट में ही रखा जाता है, लेकिन कुछ इंडस्ट्रीज ऐसी होती हैं, जहां नाइट में महिलाओं को भी काम करना ही पड़ता है। इंडिया जैसे शहर में ये सेफ नहीं है, लेकिन प्रोफेशन के लिए महिलाओं को ये रिस्क लेना ही पड़ता है।

Night Shift For Women: आजकल के ऑफिस कल्चर में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं को भी नाइट शिफ्ट में काम करना पड़ता है। ऐसे तो बहुत से ऑफिसिस में महिलाओं की सेफ्टी का ख्याल रखते हुए उन्हें केवल दिन की शिफ्ट में ही रखा जाता है, लेकिन कुछ इंडस्ट्रीज ऐसी होती हैं, जहां नाइट में महिलाओं को भी काम करना ही पड़ता है। इंडिया जैसे शहर में ये सेफ नहीं है, लेकिन प्रोफेशन के लिए महिलाओं को ये रिस्क लेना ही पड़ता है।

हालांकि लेट नाइट में काम करने वाली महिलाओं और उनके परिवारजनों को हमेशा उनकी सेफ्टी की चिंता लगी ही रहती है। आधी रात को कैब से घर लौटने से लेकर लेट नाइट तक ऑफिस में काम करने तक हर पल एक लड़की को खौफ रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सेफ्टी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अपनी नाइट शिफ्ट में भी अपना पूरा ख्याल रख पाएंगे।

Also read: बालों के लिए वरदान है मेथी और दही का पैक, Step By Step जाने लगाने का सही तरीका, पलट जाएगी बालों की काया: Curd and Fenugreek Seeds For Hair

हमेशा साथ रखें इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

नायका डॉट कॉममें छपी एक खबर के मुताबिक रात के वक्त काम करने वाली और ट्रेवल करने वाली महिलाओं को हमेशा अपने साथ कुछ इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जरूर रखने चाहिए। देर रात तक बाहर काम करने वाली महिला प्रोफेशनल को स्पीड डायल पर हमेशा अपनी परिवार के कुछ लोगों और ऑफिस के कुछ सीनियर्स का नंबर जरूर रखना चाहिए। ऐसे में मुसीबत की घड़ी में आप उनसे तुरंत कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

हर समय सतर्क रहें

Night Shift For Women-Job Search Mistakes
be alert at all times

अगर आप ऑफिस में काम कर रही है या फिर आप देर रात ऑफिस के रास्ते में कैब से ट्रेवल कर रही है, हर हाल में आपको हर समय सतर्क रहना चाहिए। गलती से भी सोने की भूल ना करें। अलर्ट रहें और रास्ते में पूरा ध्यान रखें। प्राइवेट कैब लेते हुए हमेशा इस बात का ख्याल रखें। कोशिश करें घर के किसी पुरूष को ऑफिस बुला लें और साथ में घर जाएं।

साथ में रखें ये सेफ्टी टूल्स

अपनी सेफ्टी का ख्याल रखने के लिए आपको स्मार्टली घर से बाहर निकलना चाहिए। हमेशा अपने बैग में छोटा सा चाकू, काली मिर्च का स्प्रे या मिर्ची का स्प्रे जरूर रखें। ये आपके हमेशा काम आएगा।

हर समय करें किसी को करें कॉन्टेक्ट

Relationship Tips
Contact someone all the time

जब भी ऑफिस से घर के लिए निकलें या घर से ऑफिस जाएं, हर वक्त किसी ना किसी के कॉन्टेक्ट में जरूर रहें। इससे आप काफी सेफ फील करेंगी। आपके कॉन्टेक्ट पर्सन को आपकी हर लोकेशन के बारे में पता होगा। इससे किसी मुसीबत में आपको आसानी से ढूंढा जा सकता है।

हमेशा लोकेशन शेयर करें

कभी भी ऑफिस के लिए निकलें हमेशा 2-3 लोगों को अपनी लोकेशन शेयर करें। ऑफिस में रहते हुए भी अपनी लाइव लोकेशन परिवार और खास दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इससे आपके खास लोग आप पर नजर रख सकते हैं।

ऑफिस से बाहर ना निकलें

Night Shift Duty
don’t leave the office

अगर आप नाइट शिफ्ट करती हैं, तो रात के वक्त किसी के साथ या अकेले भी बाहर निकलने की भूल ना करें। रात में सब कुछ लगभग बंद होता है। इस दौरान चहल-पहल भी कम होती है। ऐसे में बाहर निकलने की भूल ना करें।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...