Overview: बालों के लिए वरदान है मेथी और दही का पैक
Curd And Fenugreek Seeds For Hair: धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं। बाल पर्सनैलिटी का खास हिस्सा होते हैं। अगर इनकी केयर ना की जाए, तो बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स लगाने से बालों को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।
Curd And Fenugreek Seeds For Hair: धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं। बाल पर्सनैलिटी का खास हिस्सा होते हैं। अगर इनकी केयर ना की जाए, तो बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स लगाने से बालों को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।
ऐसे में लंबे और हेल्दी बालों के लिए आप बालों पर दही और मेथी से बना पैक लगा सकते हैं। इससे आपके बाल शाइनी हो सकते हैं। आइए अपनी ब्यूटी गाइड से जानिए दही और मेथी का पैक बालों लगाने और बनाने का स्टेप बाय स्टेप सही तरीका….
दही और मेथी का पैक बनाने के स्टेप्स

स्टेप 1: दही और मेथी का पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 3 बड़े चम्मच दही निकाल लें।
स्टेप 2: इसके बाद इसमें 1 चम्मच मेथी का पाउडर और एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इन सभी चीजों को मिक्स करके अच्छा सा पेस्ट बना लें।
स्टेप 3: इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल भी मिला लें। इन सभी चीजों को मिक्स करके 2 घंटे के लिए ढककर रख दें।
स्टेप 4: अब इस हेयर मास्क को बालों पर अच्छे से 40 मिनट के लिए लगा लें। सूखने पर इसे माइल्ड शैंपू की मदद से क्लीन कर लें।
स्टेप 5: इस पैक को हफ्ते में 1-2 बार लगाने से आपके बालों से जुड़ी हर तरह की समस्या से आपको मुक्ति मिल सकती है।
दही और मेथी का पैक लगाने के फायदे
बालों को घना करे
दही और मेथी का पैक लगाने से झड़ते बालों की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही इस पैक से पतले बालों को मोटा करने में भी मदद मिलती है। पतले बालों से परेशान लोगों को इस पैक को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाना चाहिए।
बालों की शाइन बढ़ाए

अगर आपके बाल बहुत ही डैमेज और रुखे-सूखे दिखते हैं, तो आपको बालों पर दही और मेथी का ये पैक लगाना चाहिए। इस पैक में मौजूद गुण बालों को जड़ों से लेकर सिरे तक पोषण देने का काम करते हैं। इसके लगातार इस्तेमाल से आपके बाल चमकदार बन सकते हैं।
हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है
अगर आपके बालों की ग्रोथ भी रुक गई है, तो आपको दही और मेथी से बना ये पैक अपने बालों पर लगाना चाहिए। इसे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही इससे बाल तेजी से लंबे भी होते हैं। यदि आप इसे लगातार हफ्ते में 2-3 बार लगाते हैं, तो महीनेभर में आपको अपने बालों में फर्क नजर आएगा।
डैंड्रफ दूर करे

कुछ लोगों को हर मौसम में ही डैंड्रफ की समस्या रहती है। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो आपको मेथी और दही का पैक इस्तेमाल करना चाहिए। इस पैक को लगाने से आपके बाल और स्कैल्प दोनों ही बहुत क्लीन हो जाएंगे।
