Overview: बालों की सफेदी को छूमंतर कर देंगे आंवला के ये 3 पैक
How to use amla hair pack for grey hair: आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। आंवला का इस्तेमाल बालों का झड़ना रोक सकता है और सफेद बालों की समस्या को भी कम कर सकता है। अगर कम उम्र में ही आपके बाल सफेद होने शुरु हो चुके हैं, तो आपको आंवला के पैक ट्राई करने चाहिए।
How to use Amla Hair Pack for Grey Hair: आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। इसे सेहत के साथ-साथ बालों और स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। आंवला का इस्तेमाल बालों का झड़ना रोक सकता है और सफेद बालों की समस्या को भी कम कर सकता है। अगर कम उम्र में ही आपके बाल सफेद होने शुरु हो चुके हैं, तो आपको आंवला के पैक ट्राई करने चाहिए। इन हेयर पैक को इस्तेमाल करके आप अपने बालों को काला और घना बना सकते हैं।
आंवला नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है, जो बालों को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। आइए जानें सफेद बालों को काला बनाए रखने के लिए किस तरह से आंवला का इस्तेमाल स्टेप बाय स्टेप किया जा सकता है।
सफेद बालों के लिए आंवला के फायदे
सफेद बालों पर आंवला लगाने से पीएच लेवल मेंटेन रहता है। इससे बालों के सफेद होने की समस्या कम होती है। इसके अलावा आंवला में कॉपर की मात्रा भी काफी अच्छी पाई जाती है, जो मेलानिन बनाने में मदद करता है। मेलानिन ही बालों को काला करने के लिए जरूरी माना जाता है। आंवला बालों को गहराई से पोषण देने का काम करता है। इससे बाल सिर्फ काले ही नहीं होते, बल्कि हेल्दी भी बने रहते हैं।
मेहंदी और आंवला का पैक
स्टेप 1: इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मेहंदी और आंवला का पाउडर बराबरा मात्रा में मिला लें।
स्टेप 2: अब इस पैक में नारियल का तेल और पानी मिलाकर उसका अच्छा सा पेस्ट बना लें। इस होममेड हेयर डाई से आपके बाल काले होने लगेंगे।
स्टेप 3: इस नेचुरल पैक को अपने बालों पर 3 से 4 घंटे के लिए लगाकर रखें। सूखने पर इसे केवल पानी से ही वॉश करें।
स्टेप 4: इस हेयर पैक को 15 दिन में एक बार लगाने से आपके बाले काले, घने और स्मूद होंगे।
आंवला और एलोवेरा जेल का पैक
स्टेप 1: इस पैक के इस्तेमाल से सफेद बाल कम होने लगेंगे। इसके लिए सबसे पहले कच्ची हल्दी का पेस्ट बना लें। इसे आंवला पाउडर में मिला लें।
स्टेप 2: अब इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, विटामिन-ई कैप्सूल और नारियल का तेल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला लें।
स्टेप 3: इस पैक को 1 घंटे के लिए बालों पर लगाएं। इसके बाद बालों को सूखने पर पानी की मदद से वॉश कर लें।
स्टेप 4: इस पैक को आप हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं। इससे बाले लंबे, काले और घने होंगे।
आंवला और फिटकरी का पैक
स्टेप 1: इस पैक के इस्तेमाल से आपके बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में आंवला का पाउडर लें।
स्टेप 2: अब इसमें 1 चम्मच फिटकरी का पाउडर मिला लें। इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल भी मिक्स करके पानी मिला लें।
स्टेप 3: सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे बालों पर 1 घंटे के लिए अप्लाई करें। इसके सूखने पर इसे पानी से साफ करें।
स्टेप 4: आंवला का ये पैक आप हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं। इससे काले बालों का उगना भी कम होगा।
