बालों की शाइन बढ़ा देगा प्याज का ये पैक, Step By Step करें इस्तेमाल, दिखेगा हफ्तों में असर: Onion Juice for Shiny Hair
Onion Juice for Shiny Hair

Overview: बालों की शाइन बढ़ा देगा प्याज का ये पैक

How Long Does Onion Juice Take To Regrow Hair: प्याज का रस एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसे बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। प्याज का रस बालों में लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। इससे स्कैल्प से जुड़ी भी हर तरह की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। बालों की जड़ों पर इसे लगाने से बाल मजबूत होते हैं।

Onion Juice for Shiny Hair: प्याज का रस एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसे बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। प्याज का रस बालों में लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। इससे स्कैल्प से जुड़ी भी हर तरह की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। बालों की जड़ों पर इसे लगाने से बाल मजबूत होते हैं।

हेयरफॉल से परेशान लोगों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। इसके इस्तेमाल से आपके डैमेज बाल भी फिर से रिपेयर हो सकते हैं। आज हम आपको बालों की शाइन बढ़ाने के लिए प्याज के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। आइए जानें शाइनी बालों के लिए प्याज का रस स्टेप बाय स्टेल कैसे लगाते हैं?

Also read:अमीर खानदान की महिलाओं के वॉडरोब में जरूर होती हैं ये सिल्क साड़ियां, पहनकर आप भी लगेंगी ‘बेबी डॉल’: Silk Sarees

प्याज का रस और नारियल तेल लगाएं

स्टेप 1: अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा ड्राई हैं, तो आपको प्याज के रस के साथ नारियल का तेल मिलाकर बालों पर लगाना चाहिए।
स्टेप 2: एक चम्मच प्याज के रस में बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिक्स कर लें। इसे बालों पर अच्छे से अप्लाई करें।
स्टेप 3: 15 से 20 मिनट तक इसे बालों पर लगाने के बाद रीठा के पानी से बालों को धो लें।
स्टेप 4: इसे बालों पर हफ्ते में 3 बार लगाने से दोमुंहे बालों के साथ-साथ रूखे बालों की भी समस्या दूर होती है।

प्याज का रस और लेमन

स्टेप 1: स्कैल्प और बालों को हेल्दी रखने के लिए आप प्याज के रस के साथ नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों की चमक तेजी से बढ़ने लगती है।
स्टेप 2: पीएच लेवल को मेंटेन करने के लिए नींबू और प्याज के रस का इस्तेमाल काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें।
स्टेप 3: इस मिश्रण को केवल अपने बालों के लेंथ पर ही लगाएं। 20 मिनट इसे लगाकर रखें।
स्टेप 4: सूख जाने पर बालों को पहले नॉर्मल पानी की मदद से साफ करें। इसके बाद रीठा और आंवला के पानी से ही हेयर वॉश करें।
स्टेप 5: इससे आपके बालों की शाइन काफी बढ़ जाएगी और दोमुंहे बालों की दिक्कत भी दूर हो जाएगी।

प्याज का रस और एलोवेरा जेल

स्टेप 1: यदि आपके बाल बहुत ही ज्यादा डैमेज हैं, तो उन पर आप प्याज का तेल और एलोवेरा जेल मिक्स करके लगा सकते हैं।
स्टेप 2: इसके लिए सबसे पहले एक कांच की कटोरी में प्याज का रस और एलोवेरा जेल बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद उसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल भी मिक्स कर लें।
स्टेप 3: इस मिश्रण से दोमुंहे बालों और जड़ों पर अच्छे से मसाज करें। इसे 30 मिनट के लिए बालों पर लगाकर रखें।
स्टेप 4: बाद में किसी भी नेचुरल शैंपू से बालों को धो लें। इसके 5-6 इस्तेमाल से ही बालों की शाइन बढ़ने लगेगी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...