अमीर खानदान की महिलाओं के वॉडरोब में जरूर होती हैं ये सिल्क साड़ियां, पहनकर आप भी लगेंगी 'बेबी डॉल': Silk Sarees
Silk Sarees

Overview: अमीर खानदान की महिलाओं के वॉडरोब में जरूर होती हैं ये सिल्क साड़ियां

7 Silk Sarees Every Woman Must Have: साड़ियां हमेशा से ही ट्रेंड का हिस्सा बनी रहती हैं। ट्रेडिशनल और क्लासी लुक के लिए साड़ी पहनने का अपना ही अलग मजा है। अगर आप भी एक साड़ी लवर हैं और अपने क्लास को मेंटेन रखना पसंद करती हैं, तो आपको सिल्क साड़ियों को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। रिच, रॉयल और क्लासी लुक के लिए सिल्क साड़ियों की वेरायटी हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए।

7 Silk Sarees Every Woman Must Have: साड़ियां हमेशा से ही ट्रेंड का हिस्सा बनी रहती हैं। ट्रेडिशनल और क्लासी लुक के लिए साड़ी पहनने का अपना ही अलग मजा है। अगर आप भी एक साड़ी लवर हैं और अपने क्लास को मेंटेन रखना पसंद करती हैं, तो आपको सिल्क साड़ियों को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। रिच, रॉयल और क्लासी लुक के लिए सिल्क साड़ियों की वेरायटी हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए।

इन साड़ियों को पहनकर आप फंक्शन्स में जाएंगी, तो हर किसी की नजर बस आप पर ही टिकी रहेगी। आज हम आपको सिल्क साड़ी की ऐसी कुछ वेरायटी के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको अपनी अलमारी का हिस्सा आज ही बना लेना चाहिए। आइए देखें….

Also read: हरतालिका तीज पर पहनें हरी चूड़ी के ये खूबसूरत डिजाइन्स, छनकार सुनकर पिया जी का भी डोलेगा मन: Green Bangles Design

बांधनी सिल्क साड़ी

अगर आप राजस्थानी स्टाइल साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो आपको बांधनी सिल्क साड़ी को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे पहनकर आप ट्रेडिशनल और बहुत ही रिच नजर आएंगीं। आंब्रे स्टाइल की सिल्क साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं।

टिश्यू सिल्क साड़ी

आजकल टिश्यू सिल्क साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। लड़कियां इस साड़ी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए ये साड़ियां बेस्ट हैं। इसे पहनकर आप काफी कंफर्ट फील करेंगी। इन साड़ियों के पेस्टल शेड काफी पसंद किए जा रहे हैं।

मलबरी सिल्क साड़ी

बनारसी सिल्क पैर्टन वाली मलबरी सिल्क साड़ी काफी क्लासी दिखती हैं। ये साड़ी पहनकर आप सबसे ज्यादा ट्रेडिशनल दिखने वाली हैं। रॉयल दिखने के लिए हर किसी के पास ऐसी एक साड़ी तो जरूर होनी चाहिए। इसे पहनकर निकलेंगी, तो हर कोई आपकी ही तारीफ करेगा।

मैसूर सिल्क साड़ी

अगर आप अमीर दिखना चाहती हैं, तो आपको भी मैसूर सिल्क साड़ी पहननी चाहिए। शहतूत रेशम से बनाई जाने वाली ये साड़ी कर्नाटक के मैसूर जिले में तैयार की जाती हैं। ये सिल्क साड़ियां बहुत ही सॉफ्ट क्वालिटी की होती हैं। इसे पहनकर आप काफी कंफर्ट फील करेंगी।

पटोला सिल्क साड़ी

पटोला सिल्क बहुत ही महंगा होता है। इस सिल्क साड़ी को पहनकर बाहर निकलेंगी, तो हर कोई आपकी अमीरी के चर्चे करेगा। ये साड़ी क्लास को रिप्रेजेंट करती है। ये देखने में भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होती हैं।

पैठानी सिल्क साड़ी

पैठानी भी सिल्क की एक वेरायटी है। इस साड़ी को औरंगाबाद के पैठण जिले में तैयार किया जाता है। इस साड़ी को बहुत ही महीन तरीके से तैयार किया जाता है। ये इंडिया की सबसे महंगी साड़ियों में गिनी जाती है। इसके दाम काफी ज्यादा होते हैं। अमीर दिखने के लिए आपको ये साड़ी जरूर पहननी चाहिए।

चंदेरी सिल्क साड़ी

चंदेरी सिल्क साड़ी बहुत ही पॉपुलर है। ये हैंडमेड साड़ी पूरे इंडिया में काफी फेमस है। साड़ी का ये फैब्रिक बहुत ही ट्रेडिशनल वाइब्स देता है। इसे पहनने के बाद आप बहुत ही मॉर्डन लगेंगी। चंदेरी सिल्क काफी ट्रेंड में है। इसे आपको आज ही अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहिए।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...