चेयर फॉर बेबी: Chair for Baby
Chair for Baby

Chair for Baby: बच्चें जब बैठना शुरू करते हैं तो उन्हें खास तरह के सहारे की जरूरत होती है, ऐसे में उनके लिए चेयर का चुनाव भी सोच-समझ कर करना चाहिए। मार्केट में कई सारे ब्रांड के बेबी चेयर मौजूद हैं, जोकि बच्चों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं बच्चों की स्पेशल चेयर पर-

Also read: 5 बातें जो आपको बच्चों को रोज कहनी चाहिए: Positive Parenting Tips

सनबेबी मैजिक बेयर ने खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए हाइट एडजेस्टेबल चेयर बनाई है, जिसकी ऊंचाई बच्चों की ऊंचाई के अनुसार आसानी से बदली जा सकती है।

18 महीने से 3 साल तक के बच्चों के लिए बेबी की एलीफैंट डिजाइन राइड ऑन टॉय कार काफी सुविधाजनक है, जिसमें बच्चा आसानी से बैठ सकता है।

फर्नीचर ब्रांड नील कमल का 2 से 5 साल तक के बच्चों के लिए प्लास्टिक बेबी रॉकर बहुत खास है। यह बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

सनबेबी बेबी का मैजिक बेयर म्यूजिकल वॉकर बच्चों के लिए खास है, जिसमें हाईट एडजेस्टेबल सिस्टम के साथ ही बच्चों के लिए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी उपलब्ध है।

फिशरप्राइस का इनफैंट सीटर बच्चों के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। इसमें बच्चे को बिठाकर आराम से फीडिंग कराया जा सकता है।

इनफेंटसो की रॉकिंग बेबी चेयर काफी आरामदायक है। इससे बच्चों की हाईट के अनुसार घटाया-बढ़ाया जा सकता है। यह चेयर नवजात शिशु से लेकर छोटे बच्चों तक के लिए बनाई गई है।

सनबेबी के रॉकिंग स्ट्रॉलर को आप कहीं भी ले जा सकते हैं, क्योंकि यह सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें मॉस्किटो नेट भी उपलब्ध है।