physical symptoms of sitting too much

Sitting on Chair: वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च कि जिसमें उन्होंने दो ग्रुप्स को चुना। इस ग्रुप में ट्रांजिट ड्राइवर, जो पूरे दिन बैठते हैं और कंडक्टर या गार्ड्स को शामिल किया, जो थोड़ा कम बैठते हैं। रिसर्च में पाया गया कि उनका आहार और जीवनशैली काफी हद तक एक जैसी थी। वहीं रिसर्च में देखा गया कि जो लोग बैठे रहते थे उनमें हृदय रोग होने की संभावना खड़े रहने वालों की तुलना में लगभग दोगुनी थी।। इसके कई नुकसान हो सकते हैं।

जीवन हो सकता है छोटा

यदि आप एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो इससे आपके जीवन के छोटे मृत्यु पहले होने की अधिक संभावना है। इसके लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।

डिमेंशिया का बढ़ता है जोखिम

Side Effects of Sitting on Chair
increased risk of dementia

यदि आप बहुत अधिक बैठते हैं, तो आपका मस्तिष्क बिल्कुल डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्ति जैसा हो सकता है। लंबे वक्त तक बैठे रहने से हृदय रोग, मधुमेह, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल का खतरा भी बढ़ जाता है।

जिम की मेहनत होगी खराब

अगर आप रोजाना जिम करते हैं और इसके बाद भी लंबे वक्त बैठे ही रहते हैं, तो इससे आपकी कसरत करने की भी सारी मेहनत बेकार हो जाती है।

मधुमेह की संभावना बढ़ाए

आप पूरे दिन बैठे रहते हैं तो आपको मधुमेह होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसकी वजह से आपकी बॉडी सही तरह के इंसुलिन को बैलेंस नहीं कर पाती। साथ ही इससे हार्मोन बदलाव आने लगते हैं।

यह भी देखें-सुबह नजर आती है आंखों पर सूजन, तो इन मेकअप टिप्स से करें गायब: Puffy Eye Makeup Tips

बढ़ सकता है वजन

अगर आप घंटों तक बैठकर टीवी देखते हैं, तो इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। वजन बढ़ने से कई और बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...