Puffy Eye Makeup Tips: अगर आप भी घंटों ऑफिस के पीसी पर काम करते हैं या मोबाइल पर लगे रहते हैं, तो इससे आपकी आंखों पर काफी असर पड़ता है। इससे आंखों कमजोर तो होती ही हैं, इसके साथ ही उनमें ऊपरी तौर पर सूजन भी आने लगती है। अक्सर नींद की कमी की वजह से भी आंखें सूजने लगती हैं। आंखों के नीचे दिखने वाले काले घेरे और सूजन की वजह से खूबसूरती में कमी आने लगती हैं। साथ ही इससे आपका चेहरा भी अजीब लगने लगता है।
ऐसे तो इस समस्या से छुटकारा पाने में एक लंबा वक्त लगता है। इसके लिए आपको अपनी नींद को सही करने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर सुबह उठकर आपको ऑफिस जाना है और सूजी हुई आंखें शर्मिंदा करती हैं, तो आप कुछ मेकअप हैक्स की मदद से इन सूजी आंखों को छुपा सकते हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सूजी हुई आंखों को छुपाने के मेकअप टिप्स के बारे में।
जेड रोलर से मसाज करें
आंखों के नीचे की सूजन को कम करने के लिए आपको सबसे पहले जेड रोलर से मसाज करनी है। इस तरीके से आंखों की सूजन कम की जा सकती है। वहीं अगर आपके पास रोलर नहीं हैं, तो आप ठंडे चम्मच की मदद से आपने आंखों के नीचे की सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने चम्मच को रेफ्रिजरेटर में कुछ देर के लिए रखना होगा। इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे रखें।
करें आई क्रीम का इस्तेमाल

इसके बाद अगले स्टेप में आपको अपनी आंखों पर आई क्रीम अप्लाई करनी है। आपको बता दें कि आंखों की सूजन को कम करने के लिए सबसे पहले अपने अंडरआई एरिया को स्मूद करना बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही इसे हाइड्रेट रखना भी उतना ही जरूरी है। आप अपनी स्किन के हिसाब से बाजार से किसी भी तरह की आई क्रीम ले सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी जगह शहद और एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कलर करेक्टर का करें इस्तेमाल
मेकअप में दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कलर करेक्टर का अहम रोल है। ऐसे में आप भी सूजन को छुपाने के लिए कलर करेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पीच कलर के कलेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका स्किन टोन डार्क है, तो आप ऑरेंज कलर करेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कंसीलर लगाएं

फुल कवरेज और हाइड्रेटिंग कंसीलर के इस्तेमाल से भी आप अपनी आंखों की सूजन को हाइड कर सकते हैं। इसके लिए छोटे-छोटे डॉट्स में कंसीलर लगाएं। इसके बाद इसे उंगिलयों की मदद से ब्लेंड करें।
पाउडर लगाएं
इसके अलावा आप मेकअप करते हुए अपनी आंखों के नीचे लूज पाउडर भी लगा सकते हैं। इसे अच्छे से सेट जरूर करें। ये हैक बहुत ही काम का है।
यह भी देखें-छोटी हाइट की लड़कियां भी दिखेंगी लंबी, ऐसे स्टाइल करें सिंपल कुर्ती: Short Height Girl Fashion Tips
फाउंडेशन लगाएं

आप फाउंडेशन की मदद से भी अपनी आंखों की पफीनेस को दूर कर सकते हैं। इसके लिए उंगलियों की मदद से फाउंडेशन को आंखों के नीचे आराम से अप्लाई करें। इससे भी आपको असर दिखेगा।
