Men's Power Booster
Men's Power Booster

Overview: युवाओं में बढ़ रहा है Dink Couple ट्रेंड

DINK Couple Trend: आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी 'हम दो हमारे दो।' एक समय पर ये कहावत काफी चलती थी। धीरे-धीरे लोगों में एक बच्चे का चलन शुरु हुआ और अब एक नया ट्रेंड शुरु हो चुका है। इस ट्रेंड में लोग बच्चा पैदा करना एक बोझ समझने लगे हैं। आजकल के करियर ओरिएंटेड कपल्स को फोकस नो किड्स पॉलिसी पर है। ये कपल एक बच्चे की जिम्मेदारी लेना पसंद नहीं करते।

DINK Couple Trend: आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी ‘हम दो हमारे दो।’ एक समय पर ये कहावत काफी चलती थी। धीरे-धीरे लोगों में एक बच्चे का चलन शुरु हुआ और अब एक नया ट्रेंड शुरु हो चुका है। इस ट्रेंड में लोग बच्चा पैदा करना एक बोझ समझने लगे हैं। आजकल के करियर ओरिएंटेड कपल्स को फोकस नो किड्स पॉलिसी पर है। ये कपल एक बच्चे की जिम्मेदारी लेना पसंद नहीं करते।

कह सकते हैं इन्हें पैसे कमाने, घूमने-फिरने, सेल्फ केयर और अपनी लाइफ एंजॉय करना ज्यादा पसंद होता है। इस ट्रेंड को Dink Couple ट्रेंड के नाम से जाना जाता है। इसका अर्थ है ड्यूअल इनकम नो किड्स (Dual Income No Kids)। आइए जानें इस नए ट्रेंड के बारे में सबकुछ….

Also read: डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं अक्षरा सिंह के ये कैजुअल आउटफिट्स, पहनकर दिखेंगी क्लासी और मॉर्डन: Akshara Singh Outfits

बढ़ता जा रहा है DINKs कपल ट्रेंड

DINKs couple trend is increasing
DINKs couple trend is increasing

DINKs शब्द का प्रयोग 1980 के दशक से ही किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों से शब्द फिर से ट्रेंड में है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं खूब होने लगी हैं। आजकल ऐसे कपल्स की संख्या काफी बढ़ती जा रही है, जो फैमिली बढ़ाने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि वो अकेले अपनी कपल लाइफ को ही एंजॉय करना चाहते हैं। ये वो कपल्स हैं, जो बच्चों के सहारे अपना बुढ़ापा नहीं बिताना चाहते। ये लोग अपनी जवानी में ही अपने लिए पैसे सेव करते हैं। इस तरह के लोग परिवार कल्याण की जगह अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान देते हैं। ये लोग केवल वही काम करना पसंद करते हैं, जो उन्हें खुशी दे।

भारत में बढ़ रहा है आंकड़ा

रिसर्चगेट की एक स्टडी के मुताबिक, भारत में इस तरह के कपल्स का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस तरह के कपल्स की संख्या भारत में लगातार बढ़ रही है। इस आंकड़े के मुताबिक, 65% नवविवाहित कपल बच्चे पैदा करने से कतराने लगे हैं।

‘DINKs कपल’ कौन होते हैं?

DINKs कपल्स वो होते हैं, जो शादी के बाद जल्दी बेबी प्लान करना पसंद नहीं करते। इन लोगों को बिना बच्चों के ही जिंदगी गुजारना पसंद होता है। इन लोगों को मेन फोकस पैसा कमाने और अच्छी लग्जरी लाइफ जीने पर होता है।

करियर को देते हैं प्राथमिकता

9 टू 5 डेस्क जॉब के साथ करना है वेट लॉस, तो अपनाएं एक्सपर्ट्स की 5 बेहतरीन टेक्नीक: Weight Loss with Desk Job
Give priority to career

इससे पहले का ट्रेंड था, जब लोग करियर के लिए शादी से भागते थे। शादी की एक सही उम्र होती है। पहले के लोगों की सोच होती थी कि शादी सही उम्र में होने से सेहत भी सही बनी रहती है, लेकिन आजकल लोग अपने करियर को और खुद को प्राथमिकता देते हैं और जल्दी शादी करना भी पसंद नहीं करते। अपने आप को प्राथमिकता देना भी ‘डिंक कपल्स ट्रेंड’ का ही हिस्सा है।

डिंक कपल के फायदे

इस ट्रेंड के अपने आप में कई फायदे भी हैं। इससे कपल्स की फाइनेंसियल सिचुएशन अच्छी बनी रहती है और इससे फाइनेंसियल सिचुएशन में सुधार भी आता है। इससे कपल्स एक-दूसरे को अच्छे से टाइम दे पाते हैं। इससे उन्हें क्वालिटी टाइम भी मिलता है। डिंक कपल ट्रेंड कपल्स को साथ में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

डिंक कपल्स को होने वाले नुकसान

Disadvantages of Dink Couples
Disadvantages of Dink Couples

डिंक कपल ट्रेंड के कई नुकसान भी होते हैं। इस तरह के कपल्स को समाज का सर्पोट नहीं मिलता। इसके अलावा एक समय पर ये कपल अकेलेपन का शिकार भी हो जाते हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...