'Date Them Till You Hate Them' Trend
'Date Them Till You Hate Them' Trend

Summary: NATO Dating Trend: हल्के और अनुभव आधारित रिश्तों का नया चलन

NATO डेटिंग (Not Attached to an Outcome) में लोग बिना रिश्ते के भविष्य की चिंता किए सिर्फ अनुभव और आनंद के लिए डेटिंग करते हैं। इसमें भावनात्मक निवेश कम होता है और रिश्ते की स्पष्टता या भविष्य की योजना नहीं होती।

NATO Dating Trend: बदलते समय के साथ हर चीज बदल जाती है और इससे रिलेशनशिप और डेटिंग कल्चर भी अछूता नहीं है। आज के समय रिलेशनशिप और डेटिंग को लेकर कई अलग-अलग तरह का नया ट्रेंड आ गया है, जिसे डेटिंग शुरू करने से पहले जानना बेहद जरूरी है। आजकल लोगों को नाटो डेटिंग काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये नाटो डेटिंग क्या है? ‘नाटो’ यानी Not Attached to an Outcome, इसका अर्थ है हल्के और अनुभव आधारित कनेक्शन बनाना। यह एक ऐसा डेटिंग कल्चर है जिसमें लोग रिश्ते अंजाम तक पहुँचाने की सोच रखे बिना ही डेटिंग की शुरूआत करते हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ कुछ समय के लिए आनंद लेना, व्यक्ति को जानना और ‘गो विद द फ्लो’ के साथ आगे बढ़ना होता है।

Couple financial transparency
Couple financial transparency

नाटो डेटिंग में पार्टनर अपने उद्देश्यों के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताता है और ना ही रिश्ते के भविष्य को लेकर कोई बात करता है। वह बस इस रिश्ते को एक तात्कालिक अनुभव के रूप में देखता है और भविष्य की चिंता किए बिना बस उस पल में जीना चाहता है।

what is mankeeping
what is mankeeping

नाटो डेटिंग में पार्टनर रिश्ते में भावनात्मक रूप से पूरी तरह से नहीं जुड़ता है और ना ही रिश्ते को गंभीरता से आगे बढ़ाने के बारे में सोचता है। यह एक बस कुछ समय का बिना सीरियस वाला रिश्ता होता है।

priority
Gives priority only to his freedom

नाटो रिलेशनशिप में व्यक्ति केवल अपनी स्वतंत्रता को प्राथमिकता देता है। उसे अपनी पर्सनल बातें सामने वाले को बताना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। वह नहीं चाहता है कि वह किसी भी रिश्ते से बंधे या कोई व्यक्ति उसके ऊपर अपना हक़ दिखाए।

नाटो डेटिंग में व्यक्ति का उद्देश्य केवल डेटिंग करते हुए आनंद लेना होता है। वह डेटिंग के आगे कभी भी इस रिश्ते के भविष्य के बारे कोई योजना नहीं बनाता है और ना ही सोचता है। उनका ध्यान केवल आज में ही होता है और अगर पार्टनर उससे बात करने की भी कोशिश करे तो वह बात करने से कतराता है।

emotional investments
Avoid making emotional investments in the relationship

नाटो डेटिंग की सोच रखने वाला पार्टनर कभी भी रिश्ते को लेकर स्पष्ट सोच नहीं दिखाता है और ना ही व्यक्त करता है। अगर कभी कोई उसे पार्टनर के साथ देख भी लेता है तो वह केवल दोस्त हैं या फिर डेटिंग शुरू किया है, यह कह कर रिश्ते का परिचय देता है। कभी-कभी तो सबके सामने मिलने से भी कतराता है।

Common Relationship Communication Mistakes
Common Relationship Communication Mistakes
  • नाटो डेटिंग कुछ लोगों के लिए तनाव और भावनात्मक दर्द भरा होता है, क्योंकि उनके पार्टनर रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं होते।
  • नाटो डेटिंग में रिश्ता लम्बे समय तक नहीं चलता है, रिश्ता कभी भी टूट सकता है।
  • पार्टनर रिश्ते को मजबूत बनाने पर जोर नहीं देता है।
  • नाटो डेटिंग समय और इमोशंस की बर्बादी होती है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...