क्या है DINKs कपल? जानिए क्यों बढ़ रहा है ये ट्रेंड
DINKs Couples : आज के समय में DINKs कपल्स का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
DINK Couple: भारत की बढ़ती जनसंख्या को कम करने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें ‘हम दो हमारे दो’ या ‘बच्चे दो ही अच्छे’ जैसे स्लोगन का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। भारत के कई लोग अब 1 ही बच्चे के जन्म देने पर जोर भी कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो DINKs कपल्स पर फोकस कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये DINKs कपल्स क्या है? बता दें कि DINKs कपल्स इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसका अर्थ ड्यूअल इनकम नो किड्स (Dual Income No Kids)।
इसके अर्थ से आप समझ गए होंगे कि आप और आपका पार्टनर कमा रहा है, लेकिन आप बच्चे को लेकर किसी तरह का विचार नहीं कर रहे हैं या बच्चे को जन्म नहीं देना चाहते हैं। इस तरह का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
सोशल मीडिया पर बना है चर्चा का विषय

बता दें कि DINK कपल्स की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हो रही है। कई कपल्स इसे प्रमोट भी कर रहे हैं। दरअसल, आज के समय में कई ऐसे कपल्स हैं, जो फैमिली बढ़ाने और बच्चों को बुढ़ापे का सहारा मानने से इनकार कर रहे हैं। वे दूसरों के सहारे जीने पर विश्वास करना सिर्फ एक भ्रम मानते हैं। ऐसे कपल्स अपने परिवार को बढ़ाने के बजाय अपनी सुविधाओं और जीवन पर फोकस कर रहे हैं। ऐसे अक्सर अक्सर ऐसी चीजें करते हैं, जो उन्हें खुशी देती है।
रिसर्चगेट की एक स्टडी के मुताबिक, यह ट्रेंड न सिर्फ बाहर के देशों में बढ़ रहा है, बल्कि भारत में भी अ धीरे-धीरे DINK कपल्स की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, रिपोर्ट में देखा गया है कि भारत के 65% न्यू कपल्स अब बच्चे नहीं चाहते हैं।
DINK कपल्स क्यों नहीं चाहते हैं बच्चे?
DINK कपल्स द्वारा बच्चे न चाहते की कई वजह हो सकती हैं, जो निम्न हैं-

- फाइनेंशियल फ्रीडम
- करियर में पूरी तरह से आगे बढ़ना
- नए अवसर न खोना
- अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का पूरा समय मिलना
- जिम्मेदारियां कम होना
- रिलेशनशिप में किसी तरह की परेशानी होना
- खुद को प्राथमिकता देना, इत्यादि।
