4700 बीसी और नेटफ्लिक्स ने मिलकर पेश किए नए फ्लेवर वाले पॉपकॉर्न
नेटफ्लिक्स और स्नैक ब्रांड 4700 ने मिलकर दो नए फ्लेवर के पॉपकॉर्न स्वीट एंड सॉल्टी और चीज़ एंड कैरेमल पेश किए, जो नेटफ्लिक्स के कंटेंट का आनंद लेते हुए स्नैकिंग का मजा दोगुना करेंगेI
Launch New Flavours of Popcorn: भारत के प्रमुख स्नैक ब्रांड 4700 बीसी और दुनिया की प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स ने मिलकर एक खास साझेदारी की है, जिससे मनोरंजन का मजा और भी बढ़ जाएगाI यह साझेदारी पॉपकॉर्न कैटेगरी को आगे बढ़ाने के लिए की गई है, जो भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला वेस्टर्न स्नैक हैI इस खास लॉन्च इवेंट की कमान बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और कल्चरल आइकन करण जौहर ने संभालीI साथ ही, टीवी के जाने-माने चेहरे करण वाही और करणवीर बोहरा भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंI उन्होंने दो नए फ्लेवर के पॉपकॉर्न स्वीट एंड सॉल्टी और चीज़ एंड कैरेमल पेश किए, जो नेटफ्लिक्स के कंटेंट का आनंद लेते हुए स्नैकिंग का मजा दोगुना करेंगेI
Also read: 5 अद्भुत Hindi OTT Shows जो आपके मनोरंजन के पल को बनाएंगे खास
उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है hi

ग्राहक आसानी से खरीद पाएंगे
स्वीट एंड सॉल्टी पॉपकॉर्न फ्लेवर पूरी दुनिया में पसंद किया जाने वाला कैटल पॉपकॉर्न है, जिसमें मिठास और हल्के नमकीन सी सॉल्ट का बेहतरीन संतुलन हैI वहीं, चीज़ एंड कैरेमल फ्लेवर में 4700 बीसी का खास चैडर चीज़ और हिमालयन सॉल्ट कैरेमल का स्वाद मिलाया गया हैI ये प्रोडक्ट्स सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, क्यू-कॉमर्स और 4700 बीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहाँ से उपभोक्ता इसे आसानी से खरीद सकते हैंI
मनोरंजन का मजा होगा दोगुना

इस लॉन्च इवेंट पर करण जौहर ने कहा कि, “जिन्हें अच्छा सिनेमा और अच्छा खाना पसंद है, उनके लिए 4700 बीसी और नेटफ्लिक्स की यह साझेदारी एक परफेक्ट जोड़ी हैI इससे यह तय हो जाता है कि जब भी आप कुछ देखने बैठेंगे, तो वह पल आपके लिए यादगार अनुभव होगाI इस साझेदारी में मनोरंजन और प्रीमियम स्नैक का सही तालमेल दिखता हैंI इसका हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है, जहां हर पल और हर बाइट को खास बनाया गया हैI”
मार्केटिंग पार्टनरशिप हेड, नेटफ्लिक्स इंडिया की पूर्णिमा शर्मा ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि “जब लोग कंटेंट देखते हैं, तो स्नैकिंग करना हमेशा से उनकी पसंद रही हैI 4700 बीसी का यह खास एडिशन पॉपकॉर्न, नेटफ्लिक्स के शानदार मनोरंजन का मजा और भी बढ़ा रहा हैI अब लोग घर पर आराम से फिल्में और सीरीज देखते हुए स्नैकिंग का बेहतर अनुभव ले सकते हैंI अनोखे कंटेंट के साथ अनोखे स्नैक्स की जरूरत होती है और यह साझेदारी बिलकुल वही कर रही हैI”
इस साझेदारी को ब्रांड पार्टनरशिप के नजरिए से एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे घर पर मनोरंजन का एक नया मानक स्थापित हो रहा हैI इस कैम्पेन की थीम है “सबसे ज्यादा मजा एक साथ आता है,” जिसे कई प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जाएगाI दरअसल, दर्शकों को 4700 बीसी और नेटफ्लिक्स के इस शानदार मेल का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा हैI

