लूफा का इस्तेमाल करते हुए इन बातों का रखें ध्यान: Loofah Using Tips
Use of loofah

Loofah Using Tips: दिन की शुरुआत में हम सभी शॉवर लेते हैं। इससे हमें एक रिफ्रेशिंग फील होता है और काम में भी मन लगता है। अमूमन शॉवर लेते समय हम सभी बॉडी वॉश और लूफा का इस्तेमाल करते हैं। लूफा की मदद से स्किन को बेहतर क्लीनिंग मिलती है। हालांकि, यह देखने में आता है कि बहुत से लोगों को लूफा का इस्तेमाल सही ढंग से नहीं करना आता है या फिर वे उसे इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी-छोटी गलती कर बैठते हैं। जिसकी वजह से उनकी स्किन को ही नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लूफा ना केवल स्किन को बेहतर क्लीनिंग में मदद करता है, बल्कि यह जेंटल एक्सफोलिएशन में भी मददगार है। जिसकी वजह से आपकी डेड स्किन सेल्स रिमूव होती है और आपको अधिक इवनटोन व स्मूथ स्किन मिलती है। बस इसके लिए जरूरी है कि लूफा का इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको लूफा का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना चाहिए-

आजकल मार्केट में कई तरह के लूफा मिलते हैं, लेकिन आपको अपनी स्किन की जरूरतों को समझते हुए सही लूफा का चयन करना चाहिए। नेचुरल लूफा को प्लांट फाइबर से तैयार किया जाता है और इनकी शेल्फ लाइफ कम होती है। हालांकि, नेचुरल लूफा स्किन पर काफी जेंटल होते हैं, इसलिए सेंसेटिव स्किन के लिए इन्हें अच्छा ऑप्शन माना जाता है। वहीं सिंथेटिक लूफा अधिक टिकाऊ हो सकते हैं, लेकिन सेंसेटिव स्किन पर इसे इस्तेमाल करने से आपको जलन या रैशेज आदि की शिकायत हो सकती है। इसलिए, पहले अपनी स्किन व उसकी जरूरतों को समझें और उसके अनुसार लूफा चुनें। इतना ही नहीं, लूफा चुनते समय यह सुनिश्चित करें कि यह बहुत अधिक खुरदरा न हो, क्योंकि इससे आपकी स्किन को समस्या हो सकती है।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि लूफा का इस्तेमाल करना स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। हालांकि, आपको इसे सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए। लूफा को अपनी स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले हमेशा इसे अच्छी तरह से गीला करना बेहद जरूरी है। अगर लूफा सूखा है तो यह आपकी स्किन पर काफी कठोर हो सकता है और इससे आपको स्किन में जलन या रेडनेस की शिकायत हो सकती है। वहीं, जब आप लूफा को अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उस दौरान आप स्किन को बहुत जोर से ना रगड़ें। स्किन पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ज़रूरत से ज़्यादा एक्सफोलिएशन स्किन के नेचुरल ऑयल को हटा सकता है और रूखापन पैदा कर सकता है।

Do not overuse
Do not overuse

लूफा का ओवरयूज करना आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कई बार लोग लूफा को हर दिन इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन इससे स्किन में जलन होने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में आपको सीमित तरीके से ही लूफा का इस्तेमाल करना चाहिए। कोशिश करें कि आप सप्ताह में 2-3 बार ही लूफा की मदद से स्किन एक्सफोलिएशन करें। इससे आपकी स्किन भी अधिक स्मूथ नजर आती है और आपको किसी तरह की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ता।

यह तो हम सभी जानते हैं कि लूफा स्किन की बेहतर क्लीनिंग में मदद करता है। लेकिन वास्तव में लूफा को भी क्लीनिंग की जरूरत होती है। इसलिए, आप हर बार नहाने के बाद, साबुन के अवशेष, डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाने के लिए लूफ़ा को अच्छी तरह से धोएं। यह नमी वाले वातावरण में बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। एक बार जब लूफा को आप क्लीन कर लें, तब आप इसे अच्छी तरह हवादार जगह पर लटकाएं जहां यह पूरी तरह से सूख सके। हमेशा इस बात को याद रखें कि नम लूफ़ा बैक्टीरिया और फफूंद के लिए प्रजनन स्थल होते हैं। इसे शॉवर या अन्य नम वातावरण में छोड़ने से बचें। इतना ही नहीं, बैक्टीरिया और फफूंद को मारने के लिए अपने लूफ़ा को सप्ताह में एक बार पानी और सिरके के मिश्रण या पतला ब्लीच घोल में भिगोएं। जिससे इसकी डीप क्लीनिंग हो सके।

लूफा को आप अपनी पूरी बॉडी पर इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको इसे सेंसिटिव एरिया पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि आप इसे अपने चेहरे व अन्य सेंसेटिव एरिया पर रब ना करें।  सेंसेटिव स्किन पर लूफा का इस्तेमाल करने से उसे नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है। इसके अलावा, अगर आपको स्किन में कहीं पर कट, सनबर्न, रैशेज या इरिटेशन है, तो ऐसे में लूफ़ा का इस्तेमाल ना करें। इससे ना केवल स्किन इंफेक्शन होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, बल्कि आपकी स्थिति बद से बदतर हो सकती है। कई बार लोग सेंसेटिव एरिया पर भी लूफा का इस्तेमाल करते हैं और वो भी बहुत जोर से रगड़-रगड़कर। इससे ना केवल स्किन डैमेज होती है, बल्कि पहले से स्किन कट, सनबर्न या रैशेज आदि की हीलिंग भी नहीं होती है। इसलिए, आप यह गलती बिल्कुल भी ना करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...