Vastu for Pictures
Vastu for Pictures Credit: Istock

Overview: पितरों की फोटो लगाने की क्‍या है सही दिशा, जानें कैसे करें उन्‍हें खुश

पितृपक्ष के दौरान उन्‍हें प्रसन्‍न करने के लिए उनकी पसंद की वस्‍तुएं दान में दी जाती हैं, साथ ही भोजन वितरित किया जाता है।

Vastu for Pictures: सनातन धर्म के अनुसार भारत में पूर्वजों को देवताओं के समान आदर और सम्‍मान दिया जाता है। खासकर पितृपक्ष के दौरान उन्‍हें प्रसन्‍न करने के लिए उनकी पसंद की वस्‍तुएं दान में दी जाती हैं, साथ ही भोजन वितरित किया जाता है। इन 16 दिनों में दिवंगत आत्‍माओं की शांति और मोक्ष प्राप्‍ति के लिए विभिन्‍न अनुष्‍ठान किए जाते हैं। लेकिन कई बार हम अंजाने में पितरों की तस्‍वीर गलत दिशा में लगा देते हैं। माना जाता है कि गलत दिशा में तस्‍वीर लगाने से घर में नकारात्‍मकता आ सकती है। यदि आप भी अपने पितरों को घर में स्‍थान देना चाहते हैं तो तस्‍वीर लगाने से पहले सही दिशा के बारे में अवश्‍य जान लें। सही दिशा में तस्‍वीर लगाने से पितृ प्रसन्‍न होते हैं।

पूर्वजों को दें सम्‍मान

give respect to ancestors
give respect to ancestors

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार मृत पूर्वजों की तस्‍वीर सही दिशा में लगाने से घर में शांति और खुशहाली आती है। हालांकि, तस्‍वीर को गलत तरीके से रखने या लगाने से अशांति और नकारात्‍मक ऊर्जा को बढ़ावा मिल सकता है। तस्‍वीर को लगाने के लिए सही दिशानिर्देशों का पालन करना महत्‍वपूर्ण है।

क्‍या है सही स्‍थान

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार मृत पूर्वजों की तस्‍वीरें लगाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे उपयुक्‍त मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि ये दिशा मृत्‍यु के देवता यम से संबंधित है। पितरों के सम्‍मान के लिए इस दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में तस्‍वीर लगाने से आपका और पूर्वजों का जुड़ाव बना रहता है।

किस दिशा में न लगाएं तस्‍वीरें

घर की कुछ दिशा या कोने ऐसे होते हैं जहां पितरों की तस्‍वीरें लगाना अनुचित या निशेध माना जाता है।

बेडरूम: पूर्वजों की तस्‍वीरों को बेडरूम में लगाना निशेध माना गया है। बेडरूम में तस्‍वीरें लगाने से शांतिपूर्ण माहौल खराब हो सकता है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है।

मंदिर: माना जाता है कि घर के मंदिर में पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। यदि आप मंदिर वाले कमरे में तस्‍वीर लगा रहे हैं तो मंदिर और तस्‍वीर की दिशा विपरीत होनी चाहिए।

किचन: घर के किचन यानी रसोई में भी पूर्वजों की तस्‍वीर नहीं लगाई जानी चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। इसके अलावा जीवित परिवार के सदस्‍यों की तस्‍वीरों के साथ मृत पूर्वज की फोटो लगाने से बचना चाहिए। इससे घर में अशांति फैल सकती है।

पितृपक्ष में रखें इन बातों का ध्‍यान

कहां लगाएं पितरों की फोटो
Keep these things in mind during Pitru Paksha

– जिस स्‍थान पर आप पितरों की तस्‍वीर लगाएं वहां साफ-सफाई होनी चाहिए।

– तस्‍वीर की पूजा करते समय हाथ-पैर धोकर ही दिया बत्ति करें।

– पंचांग के अनुसार पितृपक्ष में पूजा करें।

– पितृपक्ष के दौरान घर की सफाई का नियमित ख्‍याल रखें।

– पितरों को भोग में उनकी पसंदीदा चीज चढ़ाएं।

– फोटो पर ताजे फूलों की माला डालें।

– सही दिशा में फोटो लगाएं और नियमित फोटो के सामने मस्‍तक झुकाएं।

– पितृपक्ष के बाद यदि मन करे तो फोटो को उतारकर सुरक्षित जगह पर रख सकते हैं।