'भूत बंगला' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़,नए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं अक्षय: Bhooth Bangla Motion Poster
Bhooth Bangla Motion Poster

Bhooth Bangla Motion Poster: अक्षय कुमार अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी नयी फिल्म की जानकारी दी है। अक्षय अपने बेहतरीन अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। अक्षय न केवल संजीदा बल्कि हंसमुख किरदार भी बखूबी निभाते हैं। यही कारण है कि फैंस उनकी फिल्म का का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। अक्षय ने आपने जन्मदिन के मौके पर मोशन पोस्टर शेयर किया जो कि मज़ेदार दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं कि कैसा है अक्षय की अगली फिल्म का मोशन पोस्टर।

Also read: क्या आपकी भी प्लेलिस्ट में हैं इरशाद कामिल के ये गाने: Irshad Kamil Songs

फिल्म भूत बंगला के पोस्टर में अक्षय दूध की कटोरी अपने मुंह से लगाए, डरावनी आँखों से देख रहे हैं और उनके कंधे पर काली रंग की बिल्ली है जो बेहद डरावनी लग रही है। बैकग्राउंड में काली रात में एक भूतिया हवेली और चाँद नज़र आ रहा है जो कि पोस्टर को और भी मज़ेदार बना रहा है। अक्षय नीले रंग के कोट में नज़र आ रहे हैं उनकी गुलाबी रंग की टाई हवा में उड़ रही है। पोस्टर पर दी गयी जानकारी के मुताबिक फिल्म 2025 को रिलीज़ होगी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर अक्षय ने फिल्म की स्पेशल अनाउंसमेंट एक पोस्टर के साथ की थी।

अक्षय कुमार , प्रियदर्शन के साथ मिलकर कई हिट्स दे चुके हैं जैसे ‘भागम भाग’ , ‘खट्टा मीठा’ , ‘दे दना दन’ और ‘हेरा फेरी’, इन फिल्मों को फैंस बेहद पसंद करते हैं और आज भी इनका जादू दर्शकों में बरकरार है। अक्षय अब 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिल्म ‘भूत बँगला’ में काम करने जा रहे हैं। ऐसे में फैंस को फिल्म से बहुत उम्मीद है। ये कोलैब फैंस के लिए कुछ नया करने के लिए तैयार है। अक्षय ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट में जन्मदिन की बधाइयों के लिए शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही अक्षय ने लिखा कि इस साल फिल्म के पोस्टर के साथ जश्न मना रहे हैं। 14 साल बाद फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। देखना होगा कि इस बार अक्षय फैंस के लिए क्या नया करने वाले हैं।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...