Irshad Kamil Songs: बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में जो शायद उतनी हिट न हुईं हों लेकिन उनके गानों ने लोगों के दिलों में ज़रूर जगह बनाई है। फिल्म के गीत कई मौकों को खूबसूरत बना देते हैं। गीत जीवन का हिस्सा हैं ये कहना ग़लत न होगा क्योंकि जब कभी हम अपने जीवन में थोड़े सुकून की तलाश करते हैं तो गाने सुनते हैं। गाने न केवल आपका मूड हल्का करते हैं बल्कि ये एक ख़ास अहसास को छुपाए रहते हैं। फिर जब कभी आप कोई गीत सुनते हैं तो आप उस ख़ास मौके को याद करते हैं। ऐसे गीत जिन्हें सुनते ही आप एक ख़ास अहसास की अनुभूति करते हैं। ऐसे खूबसूरत गीत को लिखने वाले एक गीतकार हैं इरशाद कामिल। इरशाद कामिल एक ऐसा नाम हैं जो आपके पसंदीदा गाने की लिस्ट में उनका लिखा गाना ज़रूर होगा। तो चलिए जानते हैं इरशाद कामिल के उनक गीतों के बारे में जो हर किसी की प्लेलिस्ट में ज़रूर होगा ही।
1) कुन फाया कुन

फिल्म रॉकस्टार का ये गाना शायद ही किसी को न पसंद हो। यूँ तो फिल्म कर हर गाना ही सुपर हिट रहा लेकिन कुन फाय कुन को जो लोकप्रियता मिली वो अद्भुत है। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा। फिल्म रॉकस्टार 2011 में रिलीज़ हुई थी। इतने सालों के बाद भी ये गाना सुनने वालों की पहली पसंद है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर , नरगिस , अदिति राव हैदरी , कुमुद मिश्रा और पियूष मिश्रा जैसे कलाकार नज़र आए थे। इरशाद कामिल का गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर ये गाना सदाबहार है।
2) मनवा लागे

फिल्म हैप्पी नई ईयर 2014 में रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन फराह खान ने किया था। फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म का फेमस गाना मनवा लागे इरशाद कामिल ने लिखा था। ये गाना सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करता है। इसे बेहद पसंद किया जाता है। इस गाने के लिए इरशाद कामिल को 7वां मिर्ची म्यूजिक अवार्ड भी मिला था। फिल्म में शाहरुख़ खान , दीपिका पादुकोणे , बमन ईरानी , अभिषेक बच्चन और सोनू सूद जैसे कलाकार नज़र आए थे।
3) अगर तुम साथ हो

फिल्म ‘तमाशा’ का ये गाना बहुत सुना जाता है। ये गाना जिस तरह मन और मस्तिष्क की बहस को दिखा रहा है वो बेहद खूबसूरत है। इस गाने के लिए इरशाद कामिल को मिर्ची म्यूजिक अवार्ड से नवाज़ा गया था। 2015 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘तमाशा’ का ये गाना हर किसी का मन मोह लेता है। अलका यागनिक की आवाज़ में ये गाना बेहद मधुर लगता है। फिल्म ‘तमाशा’ का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया था। दीपिका पादुकोण , रणबीर कपूर और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार फिल्म में नज़र आए थे।
4) तुम से ही

फिल्म जब वी हिट फिल्म थी, न केवल अपनी कहानी और अभिनय के कारण बल्कि फिल्म के गाने भी सुपर हिट थे। फिल्म का गाना ‘तुम से ही’ बेहद पसंद किया जाता है। 2007 में रिलीज़ हुई ये फिल्म आज भी पसंद की जाती है। सोशल मीडिया पर फिल्म का गाना ‘तुम से ही’ काफी ट्रेंड करता है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया था। शाहिद कपूर, करीना कपूर , सौम्या टंडन , तरुण अरोड़ा
