वेजटेबल्स या पनीर की जगह इस बनाएं क्रिस्पी आलू पिज़्ज़ा
घर पर ही आप बच्चों के लिए बिना मैदे के बिलकुल बाज़ार जैसा टेस्टी पिज़्ज़ा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत पड़ेगी और न ही यीस्ट की।
Crispy Potato Pizza Recipe: पिज्जा का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इटली का यह पिज़्ज़ा आज हर देश में अपनी पहचान बना चुका है। ख़ासतौर पर बच्चों को तो यह सबसे सबसे ज्यादा पसंद आता है। इसलिए, अक्सर वो पिज़्ज़ा हट या डोमीनोज़ जाने की ज़िद करते हैं। लेकिन, बाज़ार में मैदे से बनने वाला यह पिज़्ज़ा सेहत के लिए नुक़सानदायक साबित हो सकता है। इसलिए मम्मियाँ अक्सर बच्चों को पिज़्ज़ा खाने से माना करती हैं। लेकिन, बच्चों को पिज़्ज़ा खाने से रोकना संभव नहीं है। इसलिए आपको कुछ और रास्ता निकालना होगा। अगर आप भी ये सोच रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि घर पर ही आप बच्चों के लिए बिना मैदे के कैसे बिलकुल बाज़ार जैसा टेस्टी पिज़्ज़ा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत पड़ेगी और न ही यीस्ट की। जानते हैं आलू के इस क्रिस्पी पिज़्ज़ा को बनाने की आसान सी रेसिपी-
Also read: रोजाना खाएं रात में भिगोए हुए ओट्स, मिलेंगे जबरदस्त फायदे: Benefits of Overnight Oats
क्रिस्पी आलू पिज़्ज़ा बनाने के लिए सामग्री

- आलू- 2-3
- प्याज़- 1
- टमाटर-1
- कैप्सिक्यम -1
- मशरुम- 1/4 कप
- बेबी कॉर्न- 1/4 कप
- मोज़रिला चीज़- 1/2 कप
- पिज़्ज़ा सॉस- 1 टेबल स्पून
- ओरेगेनो- 1/2 टेबल स्पून
- चिली फ़्लैक्स-1/2 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- ब्लैक पेपर- 1/2 टी स्पून
पिज़्ज़ा बनाने की विधि
- सबसे पहले पिज्जा बेस तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में आलू को ऐसे ग्रेट करके रखें कि इसके लंबे-लंबे लच्छे बन जायें।
- इसमें थोड़ा ऑयल, ओरेगेनो, चिली फ्लेक्स, नमक डालकर अच्छे से सब चीज़ों को मिला लें।
- एक पैन गर्म करके उसमें आलू का मिक्सचर अच्छी तरह से फैला लें। आलू की लेयर थोड़ी मोटी रखें, जिससे यह नीचे से जले नहीं।
- ऊपर से थोड़ा सा पानी छिड़क दें और पैन को ढाँककर पिज़्ज़ा बेस को अच्छे से पकने दें।
- जब तक बेस तैयार पक रहा है आप शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, बेबी कॉर्न, मशरूम काटकर रख लें। इसको बाउल में नमक डालकर मिक्स कर लें।
- लगभग पाँच से सात मिनट बाद ढक्कन खोलकर देख लें। इसे पलट लें और दूसरी तरफ से भी इसी तरह पका लें।
- अगर बेस पक गया हो तो उसके ऊपर पिज़्ज़ा सॉस या टोमेटो केचप अच्छे से डालें।
- इसके बाद चीज डालें और पिज्जा टॉपिंग्स अच्छी तरह इसके ऊपर फैला लें।
- इनके ऊपर थोड़ी और चीज डालें। कुछ देर ढककर तब तक पकाएं, जब तक मोज़रिला चीज पिघल न जाए और पिज़्ज़ा का बेस क्रिस्पी न हो जाए।
- बस तैयार हो गया आपका स्वादिष्ट क्रिस्पी पोटैटो पिज़्ज़ा।
तो, आप भी इस बार बच्चों को बाहर से पिज़्ज़ा लाकर देने की जगह उनकी छुट्टी या किसी ख़ास मौके पर घर में ही उनके लिए यह क्रिस्पी पोटैटो पीज़ा बनाकर सरप्राइज दें। घर के सभी लोग इस पिज़्ज़ा को खाकर आपकी तारीफ़ करते नहीं थकेंगे।
