Trip Ideas: हमारी कॉलमिस्ट जूही चावला को आपने अक्सर खूबसूरत वादियों में नाचते-झूमते देखा होगा। अपनी ट्रैवलिंग के अनुभव से अॢजत टिप्स वे खासतौर से बता रही हैं हमारे पाठकों को।
मैं इस मामले में बहुत खुशकिस्मत रही हूं कि अपने प्रोफेशन की बदौलत मुझे बेहद खूबसूरत शहर देखने का मौका मिला है। अपनी कई $िफल्मों में पिक्चराइज़ हुए गानों के लिए मुझे विदेशों में भी बहुत सारी खूबसूरत जगहों पर जाना पड़ा है। इन फैली हुई खूबसूरती के बीच कभी मैं नाचती थी तो कभी मुझ पर कोई सीन फिल्माया जाता था। फिर बाद में जब मेरी शादी हो गई तो ये अपने-आप में बेहद खुशनुमा एहसास था कि जय को भी घूमने-फिरने का, नई-नई जगहें, नए-नए शहर देखने का बेहद शौक था। अब वही हर बार पूरे परिवार को साथ लेकर नई-नई ट्रैवल प्लानिंग करते हैं और साथ ही इन ट्रिप्स पर सभी को अपने साथ जोड़े भी रखते हैं।
Also read: नैचुरल खूबसूरती ही असली खूबसूरती- आलिया भट्ट
कम सामान यानी सफर आसान
बेशक, ट्रैवलिंग अपने-आप में बेहद रोमांच से भरी हुई होती है। ऐसे में जब भी कभी घूमने की बात आती है, चाहे वह सिर्फ़ आबो-हवा बदलने के इरादे से ही क्यों न हो तो सबसे पहले मैं अपनी तैयारी शुरू कर देती हूं। लेकिन हां, जब कभी भी मुझे किसी शादी में शामिल होने के लिए, किसी बिज़नेस ट्रिप से संबंधित या फिर किसी मीटिंग के लिए बाहर जाना होता है तो उसके लिए ज़रूरी पैकिंग करना मेरे लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है। मेरा कहने का मतलब ये है कि बरसों से लगातार ट्रैवलिंग करने के बावजूद मेरी पैकिंग में सामान या तो ज़रूरत से बहुत ज़्यादा होता है या फिर बहुत कम। इसका सही संतुलन मुझ से कभी हो ही नहीं पाया। इस मामले में मुझे उस शख्स पर ही पूरी तरह से निर्भर रहना होता है, जो इस ट्रिप में मेरे साथ रहने वाला होता है।
जग घूमकर घर को जाना
ये तो मैं नहीं जानती कि इन सभी यात्राओं ने मुझे बतौर इंसान और बेहतर बनने में मदद की या नहीं, लेकिन इतना ज़रूर है कि इनकी बदौलत मैं अपने देश भारत की विविधता भरी $खूबसूरती और $खासियतों को और गहराई से समझ पाई हूं। समृद्ध ऐतिहासिक परंपराओं से भरा-पूरा, इसके अलग-अलग रंग, बहुरंगी संस्कृति, शानदार स्थापत्य कलाएं, सभी कुछ कितना बेमिसाल लगता है पूरी दुनिया देख लेने के बाद। बहुत ही अद्भुत! हालांकि मुझे ये तो नहीं पता कि दुनिया में कोई ऐसी जगह है, जो सिर्फ़ मेरे लिए बनी है, मगर इतना तो तय है कि मैं पूरी दुनिया में चाहे जहां कहीं चली जाऊं, मुझे इंतज़ार रहता है उस पल का, जब मैं अपने बड़े से देश में अपने छोटे से घर में लौट आऊं।
बोझ घटाकर स्टाइल बढ़ाइए
आ$िखरकार वक्त गुज़रने के साथ मुझे ये महसूस हो गया कि असल में मुझे किन चीज़ों की ज़रूरत है। मैंने धीरे-धीरे मिक्स एंड मैच
करना सीख लिया, जैसे कि ब्ल्यू जींस, व्हाइट टॉप, ब्लैक शर्ट, कुछ ऐसी जैकेट्स, जिन्हें शर्ट के ऊपर पहना जा सकता है। लिहाज़ा ऐसे बेसिक कलर वाले कुछ जोड़े साथ रख लेने से कई तरह के शूज़ भी साथ में ढोने की ज़रूरत नहीं रह जाती।
जानिए शूज़ का सही यूज़
जब भी आप किसी नई जगह की $खूबसूरती में खोना चाहती हैं तो ज़्यादा से ज़्यादा घूमना चाहती हैं। ऐसे में एक जोड़ी कंफर्टेबल शूज़ अपने साथ ले जाना न भूलें। ये ज़्यादातर ड्रेसेज़ के साथ अच्छे लगते हैं, आपको स्टायलिश लुक देते हैं और पैरों के लिए आरामदायक होते हैं। इनकी यही $खूबियां इन्हें आपकी पैकिंग में एक बेहद ज़रूरी सामान बना देती हैं।
सोना नहीं, सादगी से सजिए
एक और ज़रूरी बात ये है कि जब भी मैं टूर पर जाती हूं तो रियल या महंगी ज्वैलरी साथ ले जाने की बजाय ऐसी आर्टिफिशियल ज्वैलरी ले जाती हूं, जो मैचिंग भी हो और स्टायलिश भी। इनकी बदौलत मुझे अपनी ट्रैवलिंग के दौरान बहुत सारा बोझ ढोने की ज़रूरत नहीं पड़ती। आपको भी मेरी यही सलाह है कि अपनी ट्रैवल-पैकिंग में सिर्फ़ इसी तरह की ज्वैलरी को प्राथमिकता दीजिए, जो कि आपको स्टायलिश लुक देने के साथ-साथ चिंतामुक्त भी रखें।
मुझे पहाड़ों से बेपनाह प्यार है। वहां की खुली-ताज़ी हवाएं, हरियाली, फूल और पहाड़ों से गिरते झरने की मीठी आवाज़ें, सभी कुछ कितना अद्भुत होता है!
अब मैं जब भी कहीं ट्रैवलिंग पर जाती हूं तो जो चीजें अपने साथ रखना कभी नहीं भूलती, वे हैं- मेरा वॉलेट, क्रेडिट कार्ड, कंफर्टेबल शूज़, सनग्लासेज़ और लिप बाम।
