सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, महिलाएं जरूर करें एक्सप्लोर: Solo Trip
Solo Trip for Girls

Solo Trip: बात जब सोलो ट्रिप की आती है तो हमारे मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। जैसे-कहां जाएं, कहां रुके, किस मौसम में जाएं और कैसे जाएं। लड़कों का घूमने का मन होता है तो वो अकेले भी अपना सामान पैक कर बाइक से निकल जाते हैं, लेकिन एक महिला के लिए सोलो ट्रिप जाने से पहले सवाल उठता है, सुरक्षा का जिसको लेकर उसके मन में असमंजस की स्थिति रहती है। क्योंकि वे भी लड़कों की तरह सोलो ट्रिप पर जाकर बेफिक्री से घूमना चाहती है। अगर सुरक्षित महसूस नहीं होगा तो आप घूम नहीं पाएंगी। आज हम आपको भारत में ऐसी पांच जगहों के बारे में बताएंगे, जो महिलाओं के लिए सोलो ट्रिप के लिहाज से सुरक्षित है।

यह भी देखे-शॉर्ट एंड स्वीट ट्रिप कर रही हैं प्लान तो ऋषिकेश के पास हैं ये शानदार ऑफबीट डेस्टिनेशन: Rishikesh Tourism

Solo Trip: वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी, उत्तर प्रदेश का सबसे प्राचीन शहर है, जहां घूमने के लिए आप अकेली जा सकती हैं। यहां रोजाना शाम होने वाली गंगा आरती को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यहां आपको गंगा नदी के घाट पर शांति का अनोखा अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही नौका विहार का आनंद लेने के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

मणिपुर, इंफाल

खूबसूरती के लिहाज से पूरा ही मणिपुर घूमने लायक है। लेकिन मणिपुर की राजधानी इंफाल में आपको देखने के लिए कई दर्शनीय स्थल मिल जाएंगे। यहां कई वादियां और आकर्षण के कई केंद्र हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। अगर आप भी सोलो ट्रिप पर जा रही हैं तो अपनी लिस्ट में इस जगह को शामिल करना न भूलें।

जैसलमेर, राजस्थान

Rajasthan
Rajasthan Trip

घूमने की दृष्टि से पूरा राजस्थान ही भव्यता का केंद्र है। लेकिन, जैसलमेर में महिलाएं बेफिक्र होकर घूम सकती हैं। जैसलमेर को द गोल्डन सिटी कहा जाता है। यह शहर महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। महिलाओं के लिए यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं और शानदार स्थानीय बाजार महिलाओं के मन को मोह लेते हैं।

उत्तराखंड, मसूरी

मसूरी बेहद ही खूबसूरत जगह है। जहां महिलाएं अकेले घूमने जा सकती हैं। सुरक्षा और घूमने के लिए महिलाओं के लिए यहां अच्छा माहौल रहता है। मसूरी में सोलो ट्रिप पर जा रही हैं, तो कैंपटी फॉल, दलाई हिल्स, माल रोड, धनौल्टी घूमना मजेदार रहेगा। बड़ी बात है कि ये सोलो ट्रिप आपकी एक लो बजट ट्रिप हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश, मनाली

Manali
Himachal Prades

मनाली में पूरे साल ही पर्यटक पहुंचते हैं। यहां लोग ग्रुप्स में फॅमिली के साथ और सोलो ट्रिप के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भो सोलो ट्रिप के लिए माउंटेन डेस्टिनेशन को चुन रही हैं तो ये हिल स्‍टेशन बेस्‍ट है। खासतौर से अगर आप एडवेंचर लवर हैं, तो आप मनाली की ट्रिप प्‍लान कर सकती हैं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...