शादी के दिन दिखना है हुस्न-ए-मल्लिका, तो आज ही से शुरु कर दें ये प्री वेडिंग ब्यूटी ट्रीटमेंट, लगेंगी स्वर्ग की अप्सरा: Pre-Wedding Beauty Treatments
Pre-Wedding Beauty Treatments

Summary: शादी से पहले जरूर लें ये प्री वेडिंग ब्यूटी ट्रीटमेंट

शादी से पहले दुल्हनों को नाइट स्किनकेयर, हेल्दी डाइट, फेस पैक, हेयर ऑयलिंग, एक्सफोलिएशन, फेस सीरम और CTM रूटीन अपनाना चाहिए। साथ ही पानी पिएं, स्ट्रेस से बचें, अच्छी नींद लें और मैनीक्योर-पेडीक्योर करें। इन उपायों से स्किन ग्लोइंग और बाल शाइनी रहेंगे, जिससे शादी में खूबसूरती निखरेगी।

Pre-Wedding Beauty Treatments: शादी के दिन हर दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए लड़कियां महीनों पहले से तैयारियां शुरु कर देती हैं। शादी के दिन हर लड़की क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती है। इसके लिए लड़कियां पार्लर में हजारों रुपए खर्च करती हैं।

अगर आप भी जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं और अपनी शादी में सबसे प्यारी दिखना चाहती हैं, तो आपको आज ही से कुछ काम करने शुरु कर देने चाहिए। इससे आपको अपने शादी वाले दिन सबसे खूबसूरत दिखने में मदद मिल सकती है। आइए जानें होममेड प्री वेडिंग ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में-

Also read: बालों पर हेयर मास्क लगाने के फायदे हैं कमाल, जान लीजिए हेयर मास्क लगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका: Hair Mask Step by Step

नाइट स्किन केयर रूटीन शुरू करें

Pre-Wedding Beauty Treatments-Start a Night Skin Care Routine
Start a Night Skin Care Routine

दुल्हन को अपनी शादी के 2-3 महीने पहले से रात को स्किन केयर करना शुरू कर देना चाहिए। इससे शादी का दिन आते-आते आपके चेहरे पर अलग सा नूर दिखेगा। 

  1. रोजाना रात को सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव करें। साथ ही स्किन को टोनर की मदद से क्लीन करें। इससे आपके पोर्स अच्छे से क्लीन रहेंगे। 
  2. चेहरे को साफ करने के बाद नाइट क्रीम लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहेगी। 

हेल्दी डाइट लें

have a healthy diet
have a healthy diet

स्किन पर ग्लो चाहिए, तो इसके लिए ऊपर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी स्किन को हेल्दी रखना जरूरी है। ऐसे में हेल्दी डाइट लेना शुरु करें। ऑयली और जंक फूड को अपनी डाइट से बिल्कुल बाहर कर दें। इससे स्किन पर मुहांसे पैदा होने लगते हैं। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। इससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे कम होते हैं। 

बादाम का फेस पैक लगाएं

स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए आप हफ्ते में 2-3 बार बादाम का फेस पैक लगा सकते हैं। इससे स्किन निखरी-निखरी रहेगी। इसके लिए 2 चम्मच बादाम को पीस लें। अब इसमें शहद और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला लें। 

बादाम के पैक को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे सूखने पर स्क्रब की तरह हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। 

नहाने से पहले करें ये काम

Do this before taking bath
Milk Bath For Glowing Skin

शादी से कुछ महीने पहले ही रोजाना नहाने से पहले शरीर पर नींबू और हल्दी का पेस्ट लगाना शुरु करें। इसे 10 मिनट लगाने के बाद ही नहाने जाएं। इससे आपका पूरा शरीर चमकेगा। 

आप चाहें, तो नहाने से 20 मिनट पहले पूरे शरीर पर तिल के तेल से मालिश कर सकते हैं। इससे पूरी बॉडी को पॉलिश करने में मदद मिलेगी। अक्सर लड़कियां चेहरे पर ही ध्यान देती हैं और शरीर के बाकी हिस्सों को चमकाना भूल जाती हैं। 

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

शादी की तैयारियों और शॉपिंग के चक्कर में दुल्हन को बार-बार घर से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में घर में बाहर निकलते हुए आपको चेहरे पर अपनी स्किन के अनुसार सनस्क्रीन जरूर लगानी चाहिए। इसके अलावा आप अगर घर में भी रहती हैं, तो आपको सनस्क्रीन जरूर लगानी चाहिए। 

ढेर सारा पानी पिएं

drink lots of water
drink lots of water

स्किन को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना बहुत ही जरूरी है। पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। रोजाना दिन भर में 8-10 गिलास पानी जरूरी पिएं। इससे चेहरा भी खिला-खिला नजर आएगा। 

स्ट्रेस को कहें बाय

शादी के दिन स्किन बिल्कुल हेल्दी और नेचुरल नजर आए, इसके लिए स्ट्रेस बिल्कुल ना लें। स्ट्रेस आपकी स्किन को खराब कर सकता है। इससे चेहरे पर डलनेस, झुर्रियां और फाइनलाइंस आ सकती हैं। ऐसे में रोजाना सुबह उठकर 20 मिनट मेडिटेशन करें। तनाव का नकारात्मक असर स्किन को खराब करता है। इसकी वजह से आपके मुहांसे की भी समस्या हो सकती है। 

हेयर केयर भी है जरूरी 

Hair care is also important
Hair care is also important

स्किन के साथ-साथ बालों को भी ध्यान रखना उतना ही जरूरी हो जाता है। ऐसे में अपने बालों पर हफ्ते में 2 बार तेल मालिश जरूर करें। 

स्टेप 1: इसके लिए स्कैल्प पर बादाम का गर्म तेल लगाएं। इससे स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें। 

स्टेप 2: अब एक तौलिए को गरम पानी में भिगोएं और उसे निचोड़कर अपने बालों पर लपेट लें। इसे बालों पर लगभग 30 मिनट लगाए रखें। 

स्टेप 3: अब अपने बालों को किसी हर्बल शैंपू की मदद से साफ कर लें। इससे आपके बाल हेल्दी और शाइनी बने रहेंगे। ऐसा आपको कम से कम हफ्ते में 2 बार करना होगा। 

अच्छी नींद लेना है जरूरी

good sleep
It is important to have good sleep

शादी के दिन तक अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए आपको क्वालिटी स्लीप का खास ख्याल रखना होगा। रोजाना कम से कम 8 घंटे की ब्यूटी स्लीप जरूर लें। अक्सर नींद की कमी से स्किन डल और बेजान हो जाती है। इसके साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे भी दिखने लगते हैं। इससे स्किन पर डिहाइड्रेशन दिखने लगती है। 

रेटिनॉल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें

रेटिनॉल क्रीम कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर जादुई निखार आ सकता है। इसके साथ ही इससे फ्लेक्सिबल बनाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में शादी तक चमकती-दमकती स्किन पाने के लिए किसी सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। 

स्किन को एक्सफोलिएट करें 

exfoliate skin
exfoliate skin

डेड स्किन सेल्स अक्सर चेहरे का नूर छीन लेते हैं। ऐसे में दुल्हनों को अपनी स्किन का खास ख्याल और बचाव करना चाहिए। इसके लिए स्किन को लगातार एक्सफोलिएट करना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आप अखरोट, कॉफी पाउडर और बादाम तेल से बने होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन क्लीन रहेगी और चमक बनी रहेगी। 

फेस सीरम लगाएं

हर दुल्हन को अपनी स्किन टाइप के अनुसार, फेस सीरम यूज करना चाहिए। ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए फेस सीरम बहुत ही जरूरी होता है। हमेशा सीरम का चुनाव करते हुए ध्यान रखें, उसमें विटामिन सी जरूर हो। इसके अलावा हाइड्रेटिंग सीरम को ही इस्तेमाल करें।

सीटीएम रूटीन को करें फॉलो

Follow CTM routine
Follow CTM routine

सीटीएम रूटीन हर लड़की के लिए बहुत ही जरूरी है। इसे हर लड़की को अपने स्किन केयर में जरूर शामिल करना चाहिए। क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग स्किन केयर के लिए सबसे अहम है। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग, बेदाग और निखर नजर आएगी। 

मैनीक्योर और पेडीक्योर कराएं

दुल्हन के लिए अपने शरीर का एक-एक हिस्सा बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप मैनीक्योर और पेडीक्योर को कैसे भूल सकते हैं। शादी से 2 महीने पहले ही घर पर भी आप मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकती हैं। इससे शादी वाले दिन तक आपके हाथ और पैर भी खूब चमकेंगे। इससे हाथों और पैरों पर मेहंदी भी खिलकर आएगी। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...