Health Tips
White Discharge

White Discharge: महिलाओं के जीवन में कई ऐसे मुद्दे होते हैं जिसके बारे में वे अक्सर खुलकर बात नहीं कर पातीं, इनमें से एक है वाइट डिस्चार्ज। इसे चिकित्सा भाषा में ल्यूकोरिया (Leucorrhoea) कहा जाता है। वाइट डिस्चार्ज महिलाओं में एक सामान्य समस्या है, जिसमें डिस्चार्ज का रंग सफेद, पीला, ग्रे या ब्राउन हो सकता है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है और इसके लक्षण और गंभीरता विभिन्न हो सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

वाइट डिस्चार्ज क्या होता है

वेजाइना से सफेद रंग के चिपचिपे पदार्थ के निकलने को वाइट डिस्चार्ज कहा जाता है। यह हर महिला में अलग-अलग प्रकार का हो सकता है। आमतौर पर इसे वाइट डिस्चार्ज के नाम से जाना जाता है, लेकिन चिकित्सा भाषा में इसे श्वेत प्रदर या ल्यूकोरिया भी कहते हैं। यह महिलाओं में एक सामान्य प्रक्रिया है, जो पीरियड्स से पहले और ओवुलेशन के समय अधिक होती है। हालांकि, यह वेजाइनल और फंगल इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है। वाइट डिस्चार्ज का रंग सफेद, पीला, ग्रे या ब्राउन हो सकता है और इसकी मात्रा और विशेषताएं विभिन्न कारणों पर निर्भर करती हैं। इसके लक्षणों को समझना और सही समय पर चिकित्सा परामर्श लेना महत्वपूर्ण है।

मासिक धर्म से पहले सफेद डिस्चार्ज, सामान्य या चिंता का विषय

मासिक धर्म से ठीक पहले सफेद रंग का गाढ़ा डिस्चार्ज होना एक सामान्य सी बात है। इस दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिसकी वजह से यह डिस्चार्ज होता है। अगर यह हर महीने नियमित रूप से होता है और आपको इससे कोई परेशानी नहीं होती, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। लेकिन अगर डिस्चार्ज की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाए, रंग बदल जाए, या फिर खुजली या जलन हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लक्षण किसी संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकते हैं।

पैदा हो सकती हैं ये बीमारियां

अत्यधिक डिस्चार्ज गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। लगातार अधिक डिस्चार्ज होने पर यीस्ट इंफेक्शन, गोनोरिया, गर्भाशय मुख में समस्याएं या कुछ मामलों में तो कैंसर तक होने का खतरा भी हो सकता है। सर्वाइकल कैंसर भी अत्यधिक डिस्चार्ज का एक कारण हो सकता है। कई बार यह डिस्चार्ज गर्भाशय मुख में किसी संक्रमण के कारण भी हो सकता है। इसलिए, यदि आपको लगातार या असामान्य डिस्चार्ज हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है। समय पर पता चलने पर इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...