व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स: White Discharge Remedy
White Discharge Remedy

White Discharge Remedy: व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या आजकल महिलाओं में काफी कॉमन होती जा रही है। जिन महिलाओं में सफेद पानी की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉबलम्स का सामना करना पड़ता है। बहुत सी महिलाएं इसे नजर अंदाज कर देती हैं।

अपनी ओवरहेल्थ हेल्थ का ध्यान रखने के लिए आपको अपनी वेजाइनल हेल्थ का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आपको अपनी वेजाइनल हाइजीन का भी खास ख्याल रखना चाहिए। इसे लिकोरिया कहा जाता है। 

​क्‍या है लिकोरिया?

वेजाइना से सफेद, चिपचिपा और बदबूदार पानी का निकलना ही लिकोरिया कहलाता है। इस कंडीशन में अगर आप साफ-सफाई का ख्याल ना रखें, तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से पेट के निचले हिस्से और कमर में दर्द की समस्या होने लगती है। आयुर्वेद में सफेद पानी की समस्या को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। 

कॉटन पैंटी पहनें

White Discharge Remedy
wear cotton panties

अगर आपको सफेद पानी की समस्या रहती है, तो आपको कॉटन पैंटी पहननी चाहिए। सफेद पानी की वजह से आपको खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। वजाइन की स्किन बहुत ही सॉफ्ट होती है, ऐसे में सही पैटी का चुनाव करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। कॉटन फैब्रिक बहुत ही अच्छा और कंफर्टेबल होता है। 

साफ-सफाई का रखें खास ख्याल

वेजाइना की साफ-सफाई का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। गीले अंडरगारमेंट्स पहनने और पीरियड्स में अपनी हाइजीन का ख्याल रखना चाहिए। पर्सनल हाइजीन को मेंटेन करना बहुत ही जरूरी है। 

मेथी के बीजों का पानी

सफेद पानी की समस्या को कम करने के लिए आप मेथी के बीजों का पानी पीना चाहिए। 2 चम्मच मेथी के दानों को पानी में रात को भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह इस पानी का उबाल लें। इसे गुनगुना पी पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा। इसका सेवन करने से माइक्रोफ्लोरा और पीएच लेवल बैलेंस हो सकता है। 

केले का करें सेवन

केले के इन फायदों को जानकर आज ही शुरू कर देंगे खाना: Health Benefits of Bananas
Health Benefits of Bananas

इसके लिए आपको केले का सेवन करना चाहिए। इसे आप घी के साथ खा सकते हैं। घी के साथ खाने से इसका असर और भी ज्यादा होता है। इसके अलावा चीनी या गुड़ के साथ केले का सेवन करना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से वेजाइना से हानिकारक सूक्ष्‍मजीवों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। 

धनिए के बीज है फायदेमंद

धनिया के बीजों का सेवन आपकी सेहत को बेहतर कर सकता है। 10 ग्राम धनिया के बीजों को 100 मि.ली पानी में मिक्स करें। इसे रातभर के लिए भिगोएं। इसका पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसका पानी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है। इस पानी का सेवन करने से आपकी सफेद पानी की समस्या दूर हो सकती है। 

यह भी देखें-महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है यह चाय, डिनर में करें सेवन: Shatavari Tea Benefits

चावल और पानी का काढ़ा

rice and water concoction
rice and water concoction

पुराने वक्त से ही सफेद पानी की समस्या के इलाज के तौर पर चावल और पानी का काढ़ा इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके लिए एक बाउल में चावल उबाल लें। इसके बाद इसका पानी अलग करके ठंडा कर लें। इस पानी में जंबुल के बीजों का पाउडर डालकर पिएं।