बुजुर्गों के साथ पहाड़ी इलाकों में ट्रेवल के दौरान बरतें जरूरी सावधानियां: Travel Tips
Traveling with the elderly in hilly areas

बुजुर्गों के साथ पहाड़ी इलाकों में घूमें सावधानी से

अगर बुजुर्ग पहाड़ों पर घूमने जाने से पहले कुछ तैयारियां कर लें और जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो वे भी सभी की तरह पहाड़ों पर घूमने का भरपूर मजा ले सकते हैंI

Travel Tips: पहाड़ों की खूबसूरती और वहां की हरियाली हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है, यही कारण है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को पहाड़ों पर घूमने जाना अच्छा लगता हैI लेकिन जब बुजुर्ग पहाड़ों पर घूमने जाते हैं तो ऊंचाई और वहां के मौसम के कारण उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से वे घूमने का अच्छे से लुफ्त नहीं उठा पाते हैंI अगर वे पहाड़ों पर घूमने जाने से पहले कुछ तैयारियां कर लें और जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो वे भी सभी की तरह पहाड़ों पर घूमने का भरपूर मजा ले सकते हैंI

Also read: बुजुर्गों के लिए फ्लाइट सफ़र ऐसे बनाएं आसान

Travel Tips
Get a necessary health checkup done

पहाड़ों पर ऑक्सीजन की थोड़ी कमी होती है, जिसकी वजह से बुजुर्गों को वहां साँस लेने में थोड़ी परेशानी होती हैI ऐसे में जब आप बुजुर्गों के साथ पहाड़ों पर घूमने जाने की योजना बनाएं तो इससे पहले उनका हेल्थ चेकअप जरूर करवा लेंI इससे पता चलता है कि उनका शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी चीजें नॉर्मल हैं या नहींI साथ ही अगर उन्हें कोई बीमारी है तो वह किस स्थिति पर है और वे ऐसे में घूमने के लिए स्वस्थ हैं या नहींI 

essential medicines
Carry essential medicines while travelling

जब आप बुजुर्गों के साथ पहाड़ी इलाकों पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको कपड़ों के साथ उनकी जरूरी दवाइयों की पैकिंग पर भी खास ध्यान देना चाहिएI साथ ही उनकी रेगुलर दवाइयों के अलावा कुछ पेन किलर, गैस की दवाइयां, उल्टी की दवाइयां भी साथ जरूर रखनी चाहिए, ताकि अगर उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो वे पैनिक ना करेंI

food items
Carry food items

जब आप बुजुर्गों के साथ पहाहों पर घूमने के लिए जाएँ तो उनकी पसंद की खाने-पीने की कुछ जरूरी चीजें साथ में जरूर रखें, क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि पहाड़ों पर जो चीजें खाने के लिए मिले वह बुजुर्गों को पसंद आएI ऐसे में अगर वे ज्यादा देर तक भूखे रहेंगे तो उन्हें गैस की समस्या हो सकती हैI

comfortable footwear
Choose comfortable footwear for the elderly

जब भी आप बुजुर्गों के साथ यात्रा करें तो इस बात पर सबसे पहले ध्यान दें कि वे यात्रा में किस तरह का फुटवियर पहन रहे हैं, क्योंकि अगर वे आरामदायक फुटवियर नहीं पहनेंगे तो उन्हें चलने-फिरने में परेशानी तो होगी ही, साथ ही उनके पैरों में दर्द भी होगा, जिसकी वजह से वे डेस्टिनेशन पर पहुँच कर भी बाहर घूमने से मना करेंगेI इसलिए यात्रा से पहले आप उनके लिए एक अच्छा फुटवियर जरूर खरीदेंI

instead of walking
Book a car instead of walking

आप जवान हैं, इसलिए आपको पैदल घूमने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन बुजुर्गों को बहुत ज्यादा पैदल चलने में परेशानी हो सकती हैI इसलिए आप पैदल घूमने के बजाए गाड़ी बुक करें ताकि आप सब बिना किसी परेशानी के अपनों के साथ अच्छे से घूमने का मजा ले सकेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...