शिकाकाई में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तों में अंधेरे से भी काले होंगे बाल, जान लीजिए आसान स्टेप्स: Homemade Black Hair Color
how to use shikakai for black hair step by step

Overview: काले बालों के लिए ऐसे लगाएं शिकाकाई

How to use shikakai for black hair: उम्र के बढ़ने के साथ ही शरीर में तमाम तरह के बदलाव नजर आते हैं। चेहरे पर फाइन लाइंस और बालों में सफेदी उम्र बढ़ने के लक्षण होते हैं, लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कम उम्र में भी बालों में सफेदी की समस्या होने लगी है। इसकी वजह से आपको अपने फ्रेंड सर्कल में भी शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

Homemade Black Hair Color: उम्र के बढ़ने के साथ ही शरीर में तमाम तरह के बदलाव नजर आते हैं। चेहरे पर फाइन लाइंस और बालों में सफेदी उम्र बढ़ने के लक्षण होते हैं, लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कम उम्र में भी बालों में सफेदी की समस्या होने लगी है। इसकी वजह से आपको अपने फ्रेंड सर्कल में भी शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

ऐसे में लोग कैमिकल युक्त हेयर कलर का इस्तेमाल करके हैं, लेकिन आप बालों की सफेदी को कम करने के लिए देसी शिकाकाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इसमें क्या मिलाकर लगाने से बाल काले होते हैं?

Also read : डैंड्रफ की हो जाएगी छुट्टी, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स, लौटकर नहीं आएगी रूसी: How To Treat Dandruff

शिकाकई, प्याज का छिलका और एलोवेरा जेल काला करेगा बाल

Shikakai, onion peel and aloe vera gel will blacken hair
Shikakai, onion peel and aloe vera gel will blacken hair

बालों के लिए प्याज के छिलकों के फायदे

एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर से भरपूर प्याज के छिलके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इन छिलकों का इस्तेमाल आप बालों को काला करने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें सल्फर होता है, जो मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे सफेद बाल प्राकृतिक तौर पर काले होते हैं। इसके अलावा इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की जलन कम करते हैं।

बालों के लिए शिकाकाई के फायदे

शिकाकाई एक प्राकृतिक क्लींजर और कंडीशनर की तरह काम करती है। इसका इस्तेमाल भारत में सदियों से बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। ये स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को बिना कम किए ही उसे क्लीन करता है। इससे बाल हेल्दी होते हैं और उनमें चमक भी आती है।

बालों के लिए एलोवेरा जेल के फायदे

Benefits of aloe vera gel for hair
Benefits of aloe vera gel for hair

मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल बालों को अंदर से रिपेयर करता है। ये बालों को जड़ों से पोषण देने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। एलोवेरा जेल को बालों पर लगाने से उनका प्राकृतिक रंग बना रहता है।

काले बालों के लिए डाई की सामग्री-

  • 1 कप प्याज के छिलके
  • 1/2 कप शिकाकई
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

बालों के काला करने की डाई कैसे बनाएं?

How to make blackening hair dye?
How to make blackening hair dye?

स्टेप 1: डाई बनाने के लिए सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही में प्याज के छिलकों को सूखा भून लें। उन्हें काला होने तक पकाएं।

स्टेप 2: शिकाकाई को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन प्याज के छिलके, भीगी हुआ शिकाकाई और एलोवेरा जेल को एक मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड कर लें।

स्टेप 3: अब इस पेस्ट में हल्का का पानी मिला लें। इसमें आप शिकाकाई का बचा हुआ पानी मिला लें।

स्टेप 4: सभी चीजों को लोहे की कड़ागी में डालकर धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए गाढ़ा होने तक पकाएं। इसका गाढ़ा का घोल बनने तक इसे पकने दें।

स्टेप 5: अब गैस बंद करके इसमें नारियल तेल मिला लें और इसे ठंडा कर लें।

होममेड शिकाकाई डाई बालों पर कैसे लगाएं?

How to apply homemade shikakai dye on hair?
How to apply homemade shikakai dye on hair?

स्टेप 1: सबसे पहले बालों को कंघी कर लें। इसके बाद इसे 2 हिस्सों में बांट लें।

स्टेप 2: बालों को छोटे-छोटे पार्ट्स में बांटकर उन पर जड़ों से अच्छे से शिकाकाई का मिश्रण लगाएं।

स्टेप 3: इसे 1 घंटे तक बालों पर लगाकर रखना है। इसके सूख जाने पर किसी अच्छे हर्बल माइल्ड शैंपू की मदद से साफ कर लें।

स्टेप 4: इसे आप हफ्ते में 2 बार बालों पर लगा सकते हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...