Overview: बालों को काला करने के लिए हल्दी कैसे लगाएं?
Is turmeric good for black hair: बालों पर बार-बार कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से उनका नेचुरल कलर खोने लगता है। बहुत से लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, बहुत से लोग डाई और हेयर कलर्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसान का कारण बनता है। ऐसे में अगर आप अपने बालों को नेचुरली काला रंग देना चाहते हैं, तो इसमें कच्ची हल्दी आपकी मदद कर सकती है।
Turmeric for Grey Hair: बालों पर बार-बार कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से उनका नेचुरल कलर खोने लगता है। बहुत से लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, बहुत से लोग डाई और हेयर कलर्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसान का कारण बनता है। ऐसे में अगर आप अपने बालों को नेचुरली काला रंग देना चाहते हैं, तो इसमें कच्ची हल्दी आपकी मदद कर सकती है।
आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो बालों को सफेद होने से बचाता है। आइए जानें हल्दी से सफेद बालों का इलाज कैसे करें?
हल्दी और ऑलिव ऑयल से काले करें बाल

स्टेप 1: बालों को काला करने से आप हल्दी और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे नेचुरल डाई बनाकर बालों में लगाने से बाल काले होने लगते हैं।
स्टेप 2: काले बालों के लिए सबसे पहले कच्ची हल्दी को तवे पर भून लें। इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाना है, जब तक इसके रंग में बदलाव ना आ जाए।
स्टेप 3: अब इसे ठंडा करके हल्दी को कूट लें और इसे ऑलिव ऑयल में मिला लें। इसे बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। इससे बालों का कालापन बढ़ सकता है।
स्टेप 4: इस डाई को हफ्ते में 1 बार लगाने से आपको अपने बालों में फर्क नजर आने लगेगा।
हल्दी, शिकाकाई और रीठा से बनाएं शैम्पू

स्टेप 1: कच्ची हल्दी से बने शैंपू के इस्तेमाल से आपको सफेद बालों की समस्या से राहत मिल सकती है। शिकाकाई और रीठा को लोहे के बर्तन में रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें।
स्टेप 2: अगले दिन इस पानी को धीमी आंच पर पकाकर इस पानी को अलग कर लें। इस पानी में कच्ची हल्दी और नीम का अर्क मिला लें। इस पानी को शैंपू की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
स्टेप 3: इसे बालों पर 20 मिनट लगाने के बाद इससे शैंपू की तरह बालों को धो लें।
स्टेप 4: इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करने से आपको काले बालों का वरदान मिलेगा।
हल्दी और आंवला कंडीशनर

स्टेप 1: कच्ची हल्दी को आप बालों पर कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों को काला करने में मदद मिलती है।
स्टेप 2: कच्ची और आंवला पाउडर को सबसे पहले धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। इसके बाद इसे ठंडा कर लें।
स्टेप 3: इस मिश्रण में पानी मिला लें और इसे बालों पर लगाकर हेयर वॉश कर लें। इस कंडीशनर की खासियत है कि इसे आप जड़ों में भी लगा सकते हैं।
स्टेप 4: इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका नुचेरल कलर मेंटेन रहेगा।
स्टेप 5: इसके इस्तेमाल से बालों की स्मूदनेस और कालापन भी बढ़ेगा। ये एक नेचुरल तरीका है।
