Rajwadi Jewellery: अगर आप अपने लिए कुछ इस तरह की जूलरी लेना चाहते हैं, जो आपको राजसी लुक दे तो इस तरह की जूलरी के डिजाइन यहां दिए जा रहे हैं।
गणपति हार

हरी मोतियों के साथ यह गणपति पेंडेन्ट वाला हार बहुत खूबसूरत है। यह रॉयल और रीगल लुक देने में सबसे आगे है। -कुशल्स
Also read: अपने आउटफिट को इन ज्वेलरी से करें ग्लेमराइज: Jewellery Accessories
लेयर्ड मोती हार

यह मोती हार लेयर्ड लुक में है, जिसमें चोकर और तीन लड़ी वाला एक और नेकलेस है। इसे साड़ी और लहंगे पर पहना जा सकता है। -अजना
पोलकी चोकर

पोलकी वाला यह चोकर हरी मोतियों के साथ बहुत सुन्दर दिख रहा है। इसे आप साड़ी, लहंगा और सूट सबके साथ पहन सकती हैं। -अजना
मोती शैंडलियर

मोतियों वाला यह शैंडलियर इयररिंग बड़े साइज के पर्ल ड्रॉप के साथ बहुत सुन्दर है। इसे आप इंडियन के साथ वेस्टर्न आउटफिट पर भी पहन सकती हैं। -अजना
पोलकी सेट

सफेद मोतियों के साथ यह पोलकी सेट हरे रंग के नग के साथ बहुत राजसी लुक में है। इसे आप किसी भी तरह की ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। -कुशल्स
मोती ईयररिंग्स

बारीक मोतियों वाली यह इयररिंग्स बहुत प्यारे लुक में है। इसे पहनने के बाद हार की जरूरत नहीं महसूस होगी। -अजना
डायमंड चोकर

डायमंड वर्क वाला यह चोकर बारीक मोटीईऑन के साथ गजब ढा रहा है। इसके जलवे के सामने बाकी सब नेकलेस फेल हैं। -अजना
मैट गोल्ड नेकपीस

मैट गोल्ड जूलरी इन दिनों ट्रेंड में है, इस लिहाज से यह नेकलेस परफेक्ट है। इसे आप साड़ी, सूट और पहने सबके साथ पहन सकती हैं। -कुशल्स
बारीक मोतियों वाला चोकर

बारीक मोतियों वाला यह चोकर लूप डिजाइन में काफी शानदार दिख रहा है। इसे आप शर्ट के साथ भी पहन सकती हैं। -अजना
हाथी चोकर

हाथी डिजाइन वाला यह चोकर मोती, डायमंड और मैट गोल्ड कॉम्बिनेशन में सबसे हटके है। यह सब पर बहुत सूट करेगा। -कुशल्स
