Jewellery for Occasion: अगर आप अपने लिए कुछ नई जूलरी की तलाश में हैं, तो यहां नये डिजाइन और ट्रेंड की जूलरी आपके लिए दी गई हैं। अगर आप अपने लिए कुछ नई जूलरी की तलाश में हैं, तो यहां नये डिजाइन और ट्रेंड की जूलरी आपके लिए दी गई हैं।
Also read : Bollywood Style Jewellery: फॉलो करें 6 ज्वेलरी ट्रेंड
सर्पेटाइल ब्रेसलेट
इस तरह का ब्रेसलेट अभी ट्रेंड में है। यदि आपको यह डिजाइन पसंद आया तो निश्चित ही इसे पहनने के बाद सबकी नजरें आप पर ही होंगी।
-रूबन्स वॉगिश
पीकॉक ब्लू चोकर
इस पीकॉक ब्लू कलर के चोकर में बीड्स और मीनाकारी का काम किया गया है। इसे आप कन्ट्रॉस्ट करके सिल्क साड़ी और शरारा के साथ पेयर कर सकती हैं।
-मडोना मीना बीड चोकर
पर्ल पेंडेन्ट सेट
मोतियों वाला यह जूलरी सेट बड़े साइज के पेंडेन्ट की वजह से बहुत सुन्दर दिख रहा है। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स भी है।
-रूबन्स
ऑक्सीडाइज ईयररिंग्स
इस ऑक्सीडाइज ईयररिंग्स में पर्ल, बीड्स और ग्रीन स्टोन का काम है। इसे आप कॉटन ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं।
-दामशी ईयररिंग्स

डुअल टोन बैंगल
सिल्वर और गोल्ड टोन वाला यह बैंगल दो के सेट में है, जिन्हें स्लीक और हल्की जूलरी पसंद आती है, उनके लिए यह सही है।
-अद्वितीय कलेक्शन
लेयर्ड पोलकी नेकलेस सेट
पोलकी वाला यह लेयर्ड नेकलेस सेट बहुत सुन्दर और हेवी लुक में है। इसे साड़ी और लहंगा के साथ पहना जा सकता है।
-उम्फ
हेवी पेंडेन्ट सेट
यह पेंडेन्ट सेट पोलकी और मोतियों वाला बहुत गॉर्जियस लुक में है। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स और अंगूठी भी है।
-जावेरी पल्र्स
लेयर्ड ब्रेसलेट
यह एक साथ पांच ब्रेसलेट का सेट यही, जिसे अलग-अलग और साथ में भी पहना जा सकता है। साथ में पहनने पर यह लेयर्ड लुक देगा।
-ज्वैल्स गैलेक्सी
पेस्टल चोकर सेट
हल्के हरे और गुलाबी रंग का यह चोकर सेट बहुत ज्यादा खूबसूरत है। इसे किसी भी प्लेन साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर खूबसूरत लुक पाया जा सकता है।
-जावेरी पल्र्स
हेवी गोल्ड चोकर
यह गोल्ड चोकर हेवी लुक में है, जिसे आप साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इसके नीचे मोती लगे हुए हैं, जिससे इसकी खूबसूरती बढ़ गई है।
-रूबन्स
